ऋतुराज गायकवाड़ (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

चोट से वापसी करते हुए ऋतुराज गायकवाड़ ने जड़ा शतक, कहा- पांच महीनों में मैंने...

Ruturaj Gaikwad in Duleep Trophy: चोट से वापसी करते हुए ऋतुराज गायकवाड़ ने दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में वेस्ट जोन के लिए 184 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने रेड बॉल क्रिकेट पर सुधार करने पर दिया जोर।

उज्जवल सिन्हा

Ruturaj Gaikwad Scored Century: बीसीसीआई द्वारा आयोजित दलीप ट्रॉफी में वेस्ट जोन के मध्यक्रम बल्लेबाज और महाराष्ट्र के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने सेंट्रल जोन के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेलकर चोट के बाद वापसी की। गायकवाड़ 184 रन बनाकर आउट हो गए। वो दोहरा शतक से चूक गए।

ऋतुराज गायकवाड़ ने दलीप ट्रॉफी में शतक लगाने के बाद कहा कि आईपीएल के दौरान लगी चोट से उन्हें लाल बॉल के क्रिकेट में खेल को सुधारने का मौका मिला। उन्होंने चोट के कारण करीबी पांच महीने के ब्रेक का फायदा उठाया और लाल बॉल क्रिकेट पर काम शुरू किया। हालांकि सीजन के शानदार शुरुआत के बाद भी गायकवाड़ का मानना है कि उन्हें रेड बॉल क्रिकेट में अभी लंबा रास्ता लय करना है।

चोट के कारण आईपीएल से हुए थे बाहर

गायकवाड़ को आईपीएल के दौरान अप्रैल की शुरुआत में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलते हुए कोहनी में चोट लग गई थी। जिसके बाद वह आईपीएल 2025 से बाहर हो गए थे। ऋतुराज के बाहर होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी ने की थी। आईपीएल से बाहर होने के बाद ऋतुराज को इंग्लैंड दौरे पर इंडिया ए की टीम में शामिल किया गया था। लेकिन वो चोट के कारण इस दौरे पर भी नहीं जा सके।

काउंटी से भी हटने का किया फैसला

इसके बाद खबरें आई की गायकवाड़ यॉर्कशर के साथ काउंटी खेलेंगे। लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए काउंटी से भी हट गए। उन्होंने यॉर्कशर के साथ अनुबंध से हटने का फैसला किया। जिसके बाद वो अब इस सीजन में पूरी तरह से फिट होकर मैदान पर दिखाई दिए हैं।

बेंगलुरु में खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में वेस्ट जोन के लिए ऋतुराज गायकवाड़ ने 184 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 206 गेंदों का सामना करते हुए 25 चौके और 1 छक्के लगाए। दोहरा शतक से चूकने के बाद गायकवाड़ ने कहा कि मेरे पास तैयारी के लिए अच्छा समय था। खासकर, इंग्लैंड दौरे पर जब मैं भारत ए की टीम का हिस्सा नहीं था।

अभी लंबा रास्ता तय करना है

उसके बाद मैं वापस आकर रेड बॉल क्रिकेट में अपने खेल पर काम करने का फैसला किया और इस प्रारुप को लगातार समय दिया। मैं लगातार रेड बॉल क्रिकेट पर काम रहा हूं। अभी भी लंबा रास्ता तय करना है। उन्होंने जो भी कुछ सुधार किए, वो दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल के  पहले दिन ही देखने को मिल गया। उन्होंने शानदार खेल दिखाया। इससे पहले गायकवाड़ ने बुची बाबू टूर्नामेंट में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ शतक जड़ा था। यह उनका लगातार दूसरा शतक है।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस