विराट कोहली और रोहित शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

ऑस्ट्रेलिया सीरीज हुई खत्म, अब इस दिन फिर टीम इंडिया की जर्सी में दिखेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली

Rohit Sharma and Virat Kohli: सात महीने बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में लौटे रोहित शर्मा और विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज पूरी कर ली है। इसके बाद अब ये दोनों एक खास सीरीज में दिख सकते हैं।

संजय सिंह बिष्ट

India vs South Africa ODI Series: टीम इंडिया के दो दिग्गज बल्लेबाज हिटमैन रोहित शर्मा और रन मशीन विराट कोहली को एक बार फिर से मैदान पर देखने के लिए फैंस को थोड़ा और इंतजार करना होगा। 9 मार्च 2025 के बाद इन दोनों दिग्गजों ने 19 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की थी और 25 अक्टूबर को उस सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला।

अब इन दोनों दिग्गजों की झलक दोबारा देखने के लिए दर्शकों को एक महीने से ज्यादा इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि, इस बार राहत की बात यह है कि जब ये दोनों फिर मैदान पर उतरेंगे तो वह मुकाबले भारतीय सरजमीं पर खेले जाएंगे। यानी फैंस को अपने घर पर ही अपने पसंदीदा सितारों की बल्लेबाजी देखने का मौका मिलेगा।

वनडे में ही नजर आएंगे दोनों दिग्गज

विराट कोहली और रोहित शर्मा अब सिर्फ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। दोनों ही खिलाड़ियों ने टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। ऐसे में अब उन्हें हर बार एक सीमित अवसर में ही देखा जा सकेगा। हां, आईपीएल में दोनों जरूर खेलते रहेंगे, लेकिन टीम इंडिया के रंगों में उन्हें देखने के लिए फैंस को हर बार लंबा इंतजार करना होगा। 25 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी वनडे खेलने के बाद अब ये दोनों खिलाड़ी 30 नवंबर से शुरू होने वाली साउथ अफ्रीका सीरीज में फिर से मैदान पर उतरेंगे। उससे पहले भारत का कोई वनडे मुकाबला तय नहीं है। इस वजह से यह गैप उनके फैंस के लिए इंतजार भरा रहने वाला है।

ऑस्ट्रेलिया सीरीज में रहा शानदार प्रदर्शन

हाल ही में समाप्त हुई ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था। रोहित शर्मा ने एक अर्धशतक और एक शतक जड़ा, वहीं विराट कोहली ने शुरुआती दो मैचों में खाता नहीं खोला, लेकिन तीसरे मुकाबले में 74 रनों की उम्दा पारी खेली। दोनों की वापसी ने भारतीय बल्लेबाजी को मजबूती दी और टीम को सीरीज में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल

पहला वनडे- 30 नवंबर 2025 को रांची में दूसरा वनडे- 3 दिसंबर 2025 को रायपुर में तीसरा वनडे- 6 दिसंबर 2025 को वाइजैग में

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z