ऋषभ पंत और विराट कोहली (सौजन्यः सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

रिटायरमेंट के बाद विराट कोहली की पसंदीदा चीज पर ऋषभ पंत का कब्जा! सामने आई तस्वीर ने चौंकाया

India A vs South Africa A: भारत ए और साउथ अफ्रीका ए के बीच बेंगलुरु में खेले जा रहे पहले टेस्ट में ऋषभ पंत ने बड़ा फैसला लिया। उन्होंने विराट कोहली की खास चीज पर कब्जा जमाया। इसे देख फैंस हैरान हैं।

संजय सिंह बिष्ट

Rishabh Pant: भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत इन दिनों फिर सुर्खियों में हैं। लंबे समय बाद मैदान पर लौटे पंत ने एक ऐसा कदम उठाया है, जिसने फैंस को चौंका दिया। दरअसल, पंत अब विराट कोहली की पहचान मानी जाने वाली जर्सी नंबर 18 पहनकर खेलते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें वह इंडिया ए की जर्सी में नंबर 18 पहने दिखाई दे रहे हैं।

विराट कोहली के बाद अब पंत की बारी

विराट कोहली ने आईपीएल 2025 के दौरान टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को हैरान कर दिया था। उनके इस फैसले ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी थी। कोहली की जर्सी नंबर 18 उनके करियर का अभिन्न हिस्सा रही है। यही नंबर उनके नाम और पहचान का प्रतीक बन चुका था। अब उनके संन्यास के कुछ ही महीनों बाद ऋषभ पंत ने उसी नंबर की जर्सी पहनकर मैदान में उतरकर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

17 नंबर छोड़ 18 नंबर अपनाया

इंडिया ए और साउथ अफ्रीका ए के बीच बेंगलुरु में खेले जा रहे चार दिवसीय टेस्ट में पंत ने अपनी पुरानी 17 नंबर की जर्सी नहीं पहनी। इस बार वह कोहली की 18 नंबर की जर्सी में दिखे। इस बदलाव ने फैंस को हैरान कर दिया, क्योंकि अब तक पंत हमेशा अपने 17 नंबर के साथ ही खेलते आए थे। माना जा रहा है कि अब वह भारत के लिए भी इसी जर्सी नंबर में उतर सकते हैं।

चोट के बाद मैदान पर वापसी

ऋषभ पंत के लिए यह मैच इसलिए भी खास था क्योंकि वह लगभग तीन महीने बाद क्रिकेट मैदान पर लौटे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के दौरान वह चौथे मुकाबले में चोटिल हो गए थे। क्रिस वोक्स की गेंद पर रिवर्स स्वीप खेलने के प्रयास में गेंद उनके पैर पर लग गई थी, जिसके चलते उन्हें मैच से बाहर होना पड़ा। बाद में उन्हें अस्पताल भी जाना पड़ा और वे आखिरी टेस्ट नहीं खेल सके थे।

करीब तीन महीने बाद पंत पूरी तरह फिट होकर मैदान पर लौटे हैं। उन्होंने आखिरी बार भारत के लिए 23 जुलाई 2025 को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट खेला था, जिसमें उन्होंने 54 रनों की शानदार पारी खेली थी। अब एक बार फिर उनके बल्ले से बड़े स्कोर की उम्मीद की जा रही है। कोहली की नंबर 18 जर्सी पहनने के बाद फैंस का मानना है कि शायद अब पंत भारतीय टीम के नए युग की शुरुआत करने जा रहे हैं — उस नंबर के साथ जो कभी किंग कोहली की पहचान हुआ करता था।

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट