राजस्थान रॉयल्स (फोटो-IANS) 
क्रिकेट

IPL 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स का होम ग्राउंड बदला, जयपुर की जगह अब महाराष्ट्र में होंगे मुकाबले

Rajasthan Royals IPL 2026: आईपीएल 2026 की सीजन से पहले राजस्थान रॉयल्स का होम ग्राउंड बदल गया है। अब राजस्थान के होम मुकाबले में पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेले जाएंगे।

उज्जवल सिन्हा

Rajasthan Royals To Secure MCA Stadium Pune As 'Home' Venue For IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत मार्च में होगी। इस टूर्नामेंट से पहले सभी फ्रेंचाइजियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। हालांकि, इस सीजन में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स का अब होम ग्राउंड पुणे स्थित महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) स्टेडियम हो सकता है। यहां कुछ मैचों की मेजबानी की जाएगी।

IANS की रिपोर्ट के अनुसार ऐसा बताया गया है कि न्यूज एजेंसी ने इससे पहले नवंबर में बताया था कि आरआर और गत विजेता आरसीबी आईपीएल 2026 से पहले 'गहुंजे' स्थित वेन्यू को अपना होम वेन्यू बनाने की सोच रहे थे। आरआर ने स्टेडियम का दौरा किया था और सुविधाओं की जांच की थी।

पुणे होगा राजस्थान रॉयल्स का होम ग्राउंड

जानकारी के मुताबिक राजस्थान रॉयल्स के पुणे को अपना होम वेन्यू बनाने की संभावना अधिक है। पुणे आरआर के होम ग्राउंड के रूप में जयपुर की जगह लेगा, जो 2008 में आईपीएल की शुरुआत से ही टीम का होम ग्राउंड रहा है। एमसीए और आरआर के बीच डील पक्की होने के करीब है। आरआर का अपने कुछ होम मैच को जयपुर से दूर ले जाने का फैसला राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के साथ चल रहे मतभेदों की वजह से हुआ है।

आईपीएल 2025 के दौरान हुआ था विवाद

आईपीएल 2025 में तनाव तब बढ़ गया जब आरसीए के एक अधिकारी ने फ्रेंचाइजी पर मैच फिक्सिंग के आरोप लगाए, जिसे उन्होंने साफ तौर पर मना कर दिया और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। आरसीए को दीन दयाल कुमावत की अगुवाई वाली एक एडहॉक कमेटी चलाती है, और ऐसा समझा जाता है कि हाउस का ठीक न होना भी आरआर के पुणे में अपने होम गेम खेलने का एक बड़ा कारण होगा।

आईएएनएस को मिली जानकारी के मुताबिक बीसीसीआई की तरफ से जल्द ही घोषणा हो सकती है। महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मैचों का आयोजन होता रहा है। वनडे विश्व कप 2023 के दौरान भी इस स्टेडियम में मैच खेले गए थे। आईपीएल में पूर्व में एमसीए पुणे वॉरियर्स इंडिया और राइजिंग पुणे सुपरजायंट का भी होम ग्राउंड रह चुका है। राजस्थान रॉयल्स पिछले कुछ सीजन से अपने कुछ होम मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में भी खेलती है।

सरकारी नौकरी की ओर बढ़े कदम, 20वें रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे PM मोदी

Weather Update: राजस्थान से मानसून की विदाई के संकेत, अंडमान समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

इंस्टाग्राम के जरिए देश को बांटने की साजिश, ISIS के 9 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट में सनसनीखेज खुलासा

DUSU Election 2026: डूसू चुनाव का मतदान संपन्न, 20 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद; आज होगी मतगणना

Rahul Gandhi Indore: आज छात्रों की गूंज में युवाओं से राहुल गांधी का सीधा संवाद, शिक्षा-रोजगार पर होगी बात