- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Kumar Sangakkara Replaces Rahul Dravid As Head Coach Of Rajasthan Royals For Ipl 2026
IPL 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स को मिला नया कोच, राहुल द्रविड़ की जगह इस दिग्गज को मिली जिम्मेदारी
Kumar Sangakkara: आईपीएल 2026 से पहले कुमार संगकारा को राजस्थान रॉयल्स का क्रिकेट निदेशक के साथ मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। राहुल द्रविड़ के इस्तीफे के बाद यह पोस्ट खाली था।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

कुमार संगकारा (फोटो-सोशल मीडिया)
Kumar Sangakkara as head coach of RR for IPL 2026: आईपीएल 2026 की तैयारियां जोरों पर है। सभी टीमों ने अपने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। आईपीएल 2026 के दौरान राजस्थान रॉयल्स की टीम में बहुत बदलाव दिखेगा। संजू सैमसन ने टीम को अलविदा कह दिया है। वहीं राहुल द्रविड़ की जगह कुमार संगकारा को राजस्थान रॉयल्स का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है।
श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच होंगे। राजस्थान रॉयल्स ने सोमवार 17 नवंबर को एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि संगकारा मुख्य कोच के रूप में फिर से वापसी कर रहे हैं। संगकारा आईपीएल 2022, 2023 और 2024 में भी राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच रह चुके हैं। 2025 में, जब द्रविड़ का भारत के मुख्य कोच के रूप में कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया, तब संगकारा राजस्थान रॉयल्स में क्रिकेट निदेशक के रूप में कार्यरत थे।
🚨 Official: Director of Cricket Kumar Sangakkara will also take charge as Head Coach for IPL 2026 pic.twitter.com/4IRWoQM3mj — Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) November 17, 2025
द्रविड़ ने 30 अगस्त 2025 को राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच पद से इस्तीफा दे दिया और 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने वाली आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले, रॉयल्स ने संगकारा को फिर से मुख्य कोच नियुक्त किया है। संगकारा के मार्गदर्शन में रॉयल्स आईपीएल के 2022 संस्करण में उपविजेता रही और 2024 में उन्होंने दूसरा क्वालीफायर मैच भी खेला।
सम्बंधित ख़बरें
ईडन गार्डन्स में सनराइजर्स हैदराबाद ने चखा जीत का स्वाद, केकेआर के घर में घुसकर 65 रन से जीता मुकाबला
अभिषेक शर्मा का ईडन गार्डन्स में धमाका, खास अंदाज में पूरी की सेंचुरी और फिर बन गए ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी
गेंदबाजी करना भूल गए वरुण चक्रवर्ती? अभिषेक शर्मा ने एक ओवर में कूट डाले 25 रन, देखें ये वायरल वीडियो
वरुण चक्रवर्ती के कैच पर मचा बवाल, अंपायर के फैसले से नाखुश दिखे अभिषेक शर्मा, सोशल मीडिया पर शुरू हुई बहस
आरआर के मुख्य मालिक मनोज बडाले ने एक विज्ञप्ति में कहा कि कुमार संगकारा की मुख्य कोच के रूप में वापसी से हम बेहद खुश हैं। इस समय टीम की ज़रूरतों को देखते हुए, हमें लगा कि टीम के साथ उनकी सहजता, उनका नेतृत्व और रॉयल्स संस्कृति की उनकी गहरी समझ निरंतरता और स्थिरता का सही संतुलन लाएगी।
उन्होंने आगे कहा कि एक लीडर के रूप में कुमार पर हमें हमेशा पूरा भरोसा रहा है। उनकी स्पष्टता, धैर्य और क्रिकेट की समझ टीम को इस अगले चरण में ले जाने में अहम भूमिका निभाएगी।
रवींद्र जडेजा राजस्थान रॉयल्स में हुए शामिल
15 नवंबर को राजस्थान रॉयल्स ने रवींद्र जडेजा की टीम में वापसी की आधिकारिक घोषणा की। जडेजा, जिन्होंने 2008 में आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलकर अपना करियर शुरू किया था, अब चेन्नई सुपर किंग्स से ट्रेड होकर फिर से जयपुर की टीम में शामिल हो गए हैं। टीम में वापसी के लिए जडेजा ने अपनी सैलरी में 4 करोड़ रुपये की कटौती भी स्वीकार की।
यह भी पढ़ें: वो खिलाड़ी जिसने छोटे से करियर में जीता दो वर्ल्ड कप, जानें भारतीय टीम में कैसे बनाई थी अपनी जगह
जडेजा के साथ इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम कुरेन भी ट्रेड डील के तहत रॉयल्स का हिस्सा बने हैं। सैम कुरेन और जडेजा दोनों ही चेन्नई सुपर किंग्स के महत्वपूर्ण खिलाड़ी रहे हैं। इस बड़े बदलाव के बदले राजस्थान रॉयल्स ने अपने स्टार खिलाड़ी संजू सैमसन को सीएसके में ट्रेड किया। सैमसन आरआर के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने टीम के लिए 4027 रन बनाए हैं और बतौर कप्तान सबसे ज्यादा 33 मैच जीते हैं।
Kumar sangakkara replaces rahul dravid as head coach of rajasthan royals for ipl 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
iPhone यूजर्स ध्यान दें, साइड में दिखने वाली ये लाइन नहीं है डिजाइन, काम जानकर चौंक जाएंगे
Apr 03, 2026 | 03:51 AMAaj Ka Rashifal 3 April: शुक्रवार को इन राशियों पर भारी पड़ सकती है जल्दबाजी! मकर राशि की चमकेगी किस्मत
Apr 03, 2026 | 12:05 AMईडन गार्डन्स में सनराइजर्स हैदराबाद ने चखा जीत का स्वाद, केकेआर के घर में घुसकर 65 रन से जीता मुकाबला
Apr 02, 2026 | 11:08 PMबंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PMViral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PMकानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PMदुबई में ₹25,000 किराया देकर भी सीधे खड़ा नहीं हो पाता शख्स, वायरल वीडियो ने दिखाई हकीकत
Apr 02, 2026 | 10:10 PMवीडियो गैलरी

रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:28 PM
बिजनौर में वर्दी का खौफनाक चेहरा, BJP के पूर्व सांसद के सामने व्यापारियों को पुलिस ने टांग पकड़कर घसीटा- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:23 PM
‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 10:51 PM
बिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Apr 01, 2026 | 10:36 PM













