प्रतिका रावल (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

न्यूजीलैंड के खिलाफ प्रतिका रावल का बड़ा कारनामा, वर्ल्ड रिकॉर्ड के क्लब में हुई शामिल

Pratika Rawal ODI Records: प्रतिका रावल ने महिला वनडे विश्व कप 2025 में न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार पारी खेली और इसी दौरान उन्होंने एक नए विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर इतिहास रच दिया।

संजय सिंह बिष्ट

Pratika Rawal Record: महिला वनडे विश्व कप में टीम इंडिया अपने शानदार प्रदर्शन के साथ आगे बढ़ रही है। इस बीच भारतीय टीम की सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल ने अपनी बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया है। उन्होंने ऐसा मुकाम हासिल किया, जो पहले केवल ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों तक ही सीमित था। यह कीर्तिमान प्रतिका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ नवी मुंबई में खेले गए मुकाबले में पूरा किया। उन्होंने इस मुकाबले में 134 गेंदों का सामना करते हुए 122 रन की पारी खेली।

प्रतिका रावल ने वनडे में 1000 रन पूरे किए

गुरुवार को महिला वनडे विश्व कप के मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए प्रतिका रावल ने अपने वनडे करियर के 1000 रन पूरे कर लिए। मुकाबले में उतरने से पहले उन्होंने 22 वनडे मैचों में 988 रन बनाए थे, इसलिए सभी की निगाहें इस बात पर थीं कि क्या वे इस मैच में यह महत्वपूर्ण आंकड़ा पार कर पाएंगी। प्रतिका ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 23वें मैच में ही यह उपलब्धि हासिल कर ली। यह एक ऐसा विश्व कीर्तिमान है, जिसे महिला वनडे क्रिकेट में केवल कुछ ही बल्लेबाजों ने छुआ है।

लिंडसे रीलर की बराबरी

प्रतिका रावल ने यह मुकाम हासिल करते हुए ऑस्ट्रेलिया की लिंडसे रीलर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। रीलर ने भी मात्र 23 वनडे पारियों में 1000 रन पूरे किए थे। इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज निकोल बोल्टन और मेग लैनिंग ने यह कारनामा 25 पारियों में किया था। प्रतिका ने अब इस लिस्ट में उनका स्थान हासिल कर लिया है। उन्होंने अपने करियर में अब तक एक शतक और सात अर्धशतक भी लगाए हैं।

मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ा

प्रतिका रावल ने सिर्फ 23 पारियों में 1000 वनडे रन पूरे करके भारत की पूर्व कप्तान मिताली राज का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। मिताली राज ने यह आंकड़ा 29 पारियों में पूरा किया था, लेकिन प्रतिका ने उनसे काफी पहले यह उपलब्धि हासिल कर ली। उनके इस प्रदर्शन से साफ है कि वह टीम इंडिया के लिए आने वाले मैचों में और भी बड़े योगदान देने वाली हैं।

प्रतिका रावल की यह उपलब्धि महिला क्रिकेट में भारत की चमक को और बढ़ाती है और यह साबित करती है कि टीम के पास युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ी मौजूद हैं, जो बड़े मौके पर भी कमाल कर सकते हैं। आने वाले मुकाबलों में उनकी बल्लेबाजी से टीम इंडिया की उम्मीदें और बढ़ जाएंगी।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें