-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Smriti Mandhana Smashed Several Records With A 95 Ball Century Against New Zealand In The Odi World Cup
स्मृति मंधाना ने वर्ल्ड कप में मचाई तबाही, न्यूजीलैंड के खिलाफ विस्फोटक शतक ठोक तोड़े कई रिकॉर्ड्स
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
IND W vs NZ W: टीम इंडिया की महिला स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 95 गेंद में 109 रन की विस्फोटक शतकीय पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने कई रिकॉर्ड्स भी ध्वस्त कर डाले।

स्मृति मंधाना (फोटो- BCCI)
Smriti Mandhana Century: भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस समय आईसीसी महिला वनडे विश्व कप के अहम मुकाबले में न्यूजीलैंड से भिड़ रही है। इस मैच में टीम इंडिया के लिए जीत दर्ज करना बेहद जरूरी है ताकि सेमीफाइनल की राह आसान हो सके। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम को शानदार शुरुआत मिली, जिसमें ओपनर स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल ने 212 रन की बेहतरीन साझेदारी की। दोनों ने मिलकर पारी को मजबूत आधार दिया। इसी बीच मंधाना ने एक बार फिर अपनी क्लास दिखाई और शानदार शतक ठोका।
स्मृति मंधाना ने 95 गेंदों में 109 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। उनकी बल्लेबाजी में आत्मविश्वास और लय दोनों नजर आए। न्यूजीलैंड के खिलाफ यह पारी सिर्फ रन बनाने तक सीमित नहीं रही बल्कि इससे कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी टूट गए।
मंधाना ने बनाए कई बड़े रिकॉर्ड
स्मृति मंधाना ने इस शतक के साथ महिला वनडे क्रिकेट इतिहास में नया मुकाम हासिल कर लिया है। उन्होंने न्यूजीलैंड की दिग्गज बल्लेबाज सूजी बेट्स को पीछे छोड़ते हुए महिला वनडे इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। अब मंधाना के नाम 14 शतक दर्ज हो चुके हैं। उनसे आगे सिर्फ पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मेग लैनिंग हैं, जिनके नाम 15 शतक हैं। इसके साथ ही मंधाना सक्रिय महिला क्रिकेटरों में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं।
सम्बंधित ख़बरें
भारतीय स्टार ओपनर प्रतिका रावल इंग्लैंड में खेलेंगी काउंटी क्रिकेट, Warwickshire Women से किया करार
PM मोदी ने मन की बात में की भारतीय बेटियों की तारीफ, लॉर्ड्स की ऐतिहासिक जीत पर कही बड़ी बात
The Hundred 2026 में दिखेगा भारतीय स्टार्स का जलवा, जानिए किस टीम से खेलेंगी भारतीय महिला खिलाड़ी
वर्ल्ड कप में रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी का मिला इनाम, डैनी वायट-हॉज बनीं ICC प्लेयर ऑफ द मंथ
महिला वनडे इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली खिलाड़ी
मेग लैनिंग – 15 शतक
स्मृति मंधाना – 14 शतक
सूजी बेट्स – 13 शतक
टैमी ब्यूमोंट – 12 शतक
नेट साइवर-ब्रंट – 10 शतक
वर्ल्ड कप में तीसरा शतक
न्यूजीलैंड के खिलाफ यह शतक महिला वनडे वर्ल्ड कप में मंधाना का तीसरा शतक भी रहा। इसके साथ ही उन्होंने कप्तान हरमनप्रीत कौर की बराबरी कर ली है। अब दोनों के नाम वर्ल्ड कप में तीन-तीन शतक दर्ज हैं। आने वाले मैचों में मंधाना के पास यह रिकॉर्ड अकेले अपने नाम करने का शानदार मौका होगा।
विश्व कप में भारत के लिए सर्वाधिक शतक:
हरमनप्रीत कौर – 3 शतक
स्मृति मंधाना – 3 शतक
मिताली राज – 2 शतक
ये भी पढ़ें: एडिलेड में Team India की हार, ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की ODI सीरीज पर 2-0 से किया कब्जा
2025 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड
स्मृति मंधाना का बल्ला इस साल लगातार आग उगल रहा है। अपने शानदार फॉर्म को बरकरार रखते हुए उन्होंने 2025 में किसी महिला क्रिकेटर द्वारा सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस साल अब तक उनके नाम 30 छक्के दर्ज हो चुके हैं और उनके इस लाजवाब प्रदर्शन को देखते हुए यह आंकड़ा आने वाले मैचों में और बढ़ने की पूरी उम्मीद है।
Smriti mandhana smashed several records with a 95 ball century against new zealand in the odi world cup
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMअंधेरी वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर बनेगा कैप्सूल होटल, यात्रियों को मिलेगी स्लीप पॉड्स में आराम की नींद
Jul 29, 2026 | 09:43 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM














