कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IPL 2026 Retention: पांच दिग्गज खिलाड़ी हुए रिलीज, IPL इतिहास में 12 साल बाद स्टार प्लेयर की विदाई

IPL 2026: आईपीएल 2026 की रिटेंशन लिस्ट जारी हो गई है। चेन्नई सुपर किंग्स ने कई दिग्गजों को रिलीज किया, जबकि KKR ने अपने स्टार प्लेयर्स को छोड़कर सबको चौंकाया।

संजय सिंह बिष्ट

IPL 2026 Retention: आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से ठीक पहले सभी फ्रेंचाइज़ियों ने अपनी रिटेंशन लिस्ट को सार्वजनिक कर दिया है। इस बार कई चौंकाने वाले फैसले देखने को मिले हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने जहां 12 खिलाड़ियों को रिलीज किया, वहीं ट्रेड मार्केट में भी बड़े बदलाव हुए। मोहम्मद शमी और सनराइजर्स हैदराबाद ने एक-दूसरे से अलग होते हुए अपनी राहें बदल ली हैं और तेज गेंदबाज अब लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते नजर आएंगे। दूसरी ओर, शार्दुल ठाकुर की मुंबई इंडियंस में वापसी हो गई है। हालांकि कुछ टीमों ने ऐसे अहम खिलाड़ियों को भी रिलीज किया है, जिनसे रिटेन किए जाने की उम्मीद थी। आइए उन पांच स्टार प्लेयर्स पर नजर डालते हैं जिन्हें रिलीज करके टीमों ने सबको चौंका दिया।

आंद्रे रसेल

कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी करते समय सबसे बड़ा फैसला आंद्रे रसेल को रिलीज करके लिया। रसेल पिछले 12 सालों से केकेआर की धुरी बने हुए थे और लगातार टीम के सबसे बड़े मैच-विनर माने जाते थे। इसीलिए माना जा रहा था कि फ्रेंचाइज़ी उन्हें हर हाल में रिटेन करेगी। लेकिन केकेआर ने इस बार नए संयोजन और नई रणनीति के चलते उन्हें रिलीज कर नई दिशा में कदम बढ़ाया है।

वेंकटेश अय्यर

पिछले ऑक्शन में केकेआर ने वेंकटेश अय्यर पर 23.75 करोड़ रुपये की बड़ी बोली लगाकर उन्हें टीम में शामिल किया था। हालांकि बीते सीजन में उनका प्रदर्शन बेहद साधारण रहा और वह रन बनाने में संघर्ष करते दिखे। इसी कारण टीम ने ऑक्शन से पहले वेंकटेश को रिलीज कर दिया है और अगले सीजन के लिए नए ऑलराउंड विकल्प तलाशने की तैयारी में है।

मथीशा पथिराना

चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस को सबसे बड़ा झटका तब लगा जब फ्रेंचाइज़ी ने मथीशा पथिराना को रिलीज कर दिया। पथिराना ने पिछले दो सीजन में शानदार यॉर्कर्स और डेथ बॉलिंग से सभी को प्रभावित किया था। उन्हें “बेबी मलिंगा” भी कहा जाता है। इसके बावजूद सीएसके ने टीम बैलेंस को ध्यान में रखते हुए उन्हें रिटेन नहीं किया है।

ग्लेन मैक्सवेल

पंजाब किंग्स ने ग्लेन मैक्सवेल को रिलीज करने का फैसला उनके लगातार निराशाजनक प्रदर्शन के चलते लिया। आईपीएल 2025 में मैक्सवेल ने 7 मैचों में केवल 48 रन बनाए थे और उससे पहले भी उनका सीजन बेहद खराब रहा था। दो साल से फ्लॉप होने के बाद पंजाब ने उनसे अलग होकर टीम में बदलाव का रास्ता चुना है।

डेविड मिलर

लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी बड़ा फैसला लेते हुए अपने अनुभवी बल्लेबाज डेविड मिलर को रिलीज कर दिया। आईपीएल 2025 में मिलर ने 11 मैचों में 153 रन बनाए थे और उनका स्ट्राइक रेट 127 रहा था। उम्मीदों के अनुरूप प्रदर्शन न करने के कारण फ्रेंचाइज़ी ने उन्हें टीम से बाहर करने का निर्णय लिया।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान