क्या राजनीति में आएंगी तृषा कृष्णन? CM विजय के नाम से जुड़ी चर्चा के बीच समर्थकों ने लॉन्च किया नया फोरम

Trisha Krishnan Politics Entry: अभिनेत्री तृषा कृष्णन के नाम पर तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में 'यंग रिवोल्यूशनरी लीडर त्रिशा फोरम' लॉन्च किया गया। समर्थकों को उनके राजनीति में आने की उम्मीद है।
 Trisha Krishnan Politics Entry
तृषा समर्थकों ने लॉन्च किया फोरमसोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • तिरुनेलवेली में तृषा कृष्णन के नाम पर 'यंग रिवोल्यूशनरी लीडर त्रिशा फोरम' शुरू किया गया।

  • समर्थकों ने उम्मीद जताई कि अभिनेत्री राजनीति में आएंगी और उनके साथ जुड़ेंगी।

  • फोरम के पोस्टर में तृषा हरी साड़ी में नजर आईं, जिसके रंग को AIADMK से जोड़कर देखा जा रहा है।

Tamil Nadu Politics CM Vijay Trisha Krishnan: तमिलनाडु की राजनीति में मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के साथ अभिनेत्री तृषा कृष्णन का नाम एक बार फिर चर्चा में है। इस बार वजह कोई फिल्म या सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि तृषा के नाम पर शुरू किया गया एक नया संगठन है। सोमवार, 23 नवंबर को तिरुनेलवेली में कथित समर्थकों ने 'यंग रिवोल्यूशनरी लीडर त्रिशा फोरम' की शुरुआत की।

फोरम के पोस्टर में अभिनेत्री हरी साड़ी पहने हाथ जोड़कर अभिवादन करती नजर आ रही हैं। इसके लोगो में भी हरे रंग का इस्तेमाल किया गया है, जिसे तमिलनाडु की राजनीति में AIADMK से जोड़कर देखा जाता है। इस पहल के बाद सवाल उठने लगा है कि क्या तृषा कृष्णन भी राजनीति में उतरने की तैयारी कर रही हैं?

तृषा के नाम पर शुरू हुआ फोरम, समर्थकों ने क्या कहा?

तिरुनेलवेली में लॉन्च किए गए इस फोरम के समर्थकों का कहना है कि उन्होंने इसकी शुरुआत इस उम्मीद में की है कि तृषा कृष्णन राजनीति में आएंगी और उनके साथ जुड़ेंगी। समर्थकों के मुताबिक, उनका उद्देश्य सत्ता या पद हासिल करना नहीं, बल्कि तमिलनाडु के लोगों के अधिकारों के लिए आवाज उठाना है।

बता दें कि इस पोस्टर में तृषा की तस्वीर और हरे रंग का इस्तेमाल खास तौर पर चर्चा में है। हरा रंग AIADMK की पहचान से जुड़ा रहा है। इस पार्टी का नेतृत्व पहले तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता करती थीं। हालांकि, फोरम की शुरुआत को तृषा की राजनीतिक घोषणा नहीं माना जा सकता।

 Trisha Krishnan Politics Entry
100 करोड़ के घोटाले में तमिलनाडु के पूर्व शिक्षामंत्री अनबिल पोय्यामोझी गिरफ्तार, DMK ने लगाया गंभीर आरोप

कई मौकों पर विजय के साथ दिखीं तृषा

तृषा कृष्णन और मुख्यमंत्री विजय कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में एक साथ नजर आ चुके हैं। हाल ही में विजय वाईएस अनिल रेड्डी की बेटी श्रेया और उज्जवल के शादी समारोह में शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में तृषा की मौजूदगी भी चर्चा का विषय बनी।

इससे पहले दोनों ब्रिटेन में अभिनेता अजित कुमार के रेसिंग इवेंट में भी दिखाई दिए थे। स्वतंत्रता दिवस के एक कार्यक्रम में भी तृषा पहली पंक्ति में बैठी नजर आई थीं। इन मौकों के बाद दोनों को लेकर राजनीतिक चर्चाएं और अटकलें तेज होती रही हैं।

तृषा को लेकर बयानबाजी पर विजय ने दी थी चेतावनी

तृषा और विजय का नाम राजनीतिक बहसों में भी उछलता रहा है। तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन की अभिनेत्री और मुख्यमंत्री के संबंधों को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद विवाद खड़ा हो गया था। इस मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई और बाद में उन्हें जमानत मिल गई।

इसके बाद विजय ने सितंबर में बिना किसी का नाम लिए कहा था कि राजनीतिक आलोचना की जा सकती है, लेकिन महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां नहीं होनी चाहिए।

 Trisha Krishnan Politics Entry
TVK विधायक VS Babu का निधन, स्टालिन को हराकर बने थे राजनीतिक चर्चा का केंद्र, CM विजय ने जताया दुख

विजय के साथ फिल्मों में भी हिट रही तृषा की जोड़ी

बता दें कि तृषा कृष्णन ने विजय के साथ मुख्य अभिनेत्री के तौर पर पांच फिल्मों में काम किया है। इनमें से तीन फिल्मों को सुपरहिट या ब्लॉकबस्टर सफलता मिली।

फिलहाल तृषा के नाम पर फोरम शुरू होने से उनके राजनीति में आने की चर्चा जरूर तेज हुई है, लेकिन समर्थकों की इस पहल को अभिनेत्री की ओर से राजनीतिक कदम उठाने की घोषणा नहीं माना जा सकता।

कौन हैं तृषा कृष्णन?

4 मई 1983 को जन्मीं तृषा कृष्णन चेन्नई की रहने वाली हैं। उन्होंने तमिल फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है और थलापति विजय के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन जोड़ी भी काफी लोकप्रिय रही है।

दोनों ने मुख्य कलाकार के तौर पर 5 फिल्मों में साथ काम किया, जिनमें से 3 फिल्में सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर साबित हुईं। इसके अलावा, तृषा साल 2024 में रिलीज हुई विजय की फिल्म The Greatest of All Time (GOAT) के एक गाने में कैमियो करती नजर आई थीं। तृषा अभी अविवाहित हैं और तमिल ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखती हैं।