- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ruturaj Gaikwad Announced Csk Captain For Ipl 2026 Not Sanju Samson After Retention
संजू सैमसन CSK में तो आए, लेकिन हाथ नहीं आया कप्तानी का मौका, इस खिलाड़ी ने मारी बाजी
Chennai Super Kings: आईपीएल 2026 रिटेंशन के बाद CSK ने नए कप्तान के रूप में रुतुराज गायकवाड़ की घोषणा कर दी। पिछले सीजन कुछ मैचों में कप्तानी की जिम्मेदारी महेंद्र सिंह धोनी ने निभाई थी।
- Written By: संजय बिष्ट

ऋतुराज गायकवाड़ और एमएस धोनी (सोर्स- सोशल मीडिया)
IPL Retention 2026: आईपीएल 2026 के रिटेंशन की प्रक्रिया खत्म हो चुकी है और सभी फ्रेंचाइजियों ने अपने रिटेन व रिलीज खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से सबसे बड़ा अपडेट सामने आया है। फ्रेंचाइजी ने आगामी सीजन के लिए नए कप्तान का ऐलान कर दिया है, और यह जिम्मेदारी एक बार फिर रुतुराज गायकवाड़ को सौंपी गई है। वह इससे पहले भी टीम के लिए कप्तानी कर चुके हैं।
संजू सैमसन हुए CSK में शामिल, कप्तानी को लेकर बढ़ी उम्मीदें
चेन्नई सुपर किंग्स ने ट्रेड के जरिए रवींद्र जडेजा और सैम करन के बदले राजस्थान रॉयल्स से संजू सैमसन को अपनी टीम में शामिल किया था। इस बड़े बदलाव के बाद क्रिकेट फैंस को उम्मीद थी कि CSK संजू सैमसन को नई कमान सौंप सकती है।
संजू ने राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी 2021 से 2024 तक की थी और उनकी अगुवाई में टीम ने IPL 2022 के फाइनल में जगह भी बनाई थी, जहां उन्हें गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार मिली थी। ऐसे में माना जा रहा था कि CSK उन्हें अपनी नई रणनीति के तहत लीडर बना सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल तो दिल्ली पुलिस ने ली चुटकी, ‘U-Turn’ वाला तंज भरा पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल
‘हमने अपना होमवर्क…’, नामीबिया पर जीत के बाद यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल का बड़ा दावा
T20 World Cup 2026 में यूएसए ने नामीबिया को 31 रनों से हराया, सुपर-8 की उम्मीदें जिंदा
मांजरेकर को भारी पड़ा दोस्ती का पाठ, भारत-पाक मैच से पहले No Handshake पर जताई आपत्ती, फैंस ने दिया जवाब
रुतुराज की वापसी और कप्तानी पर लगा मुहर
पिछले सीजन रुतुराज गायकवाड़ चोटिल होने के कारण बीच में टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। इसके बाद टीम की कप्तानी दोबारा महेंद्र सिंह धोनी ने संभाली थी। धोनी की बढ़ती उम्र को देखते हुए माना जा रहा था कि संजू सैमसन को कप्तानी दी जा सकती है।
लेकिन अब CSK ने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए रुतुराज गायकवाड़ को ही IPL 2026 के लिए अपना कप्तान घोषित कर दिया है। फ्रेंचाइजी ने उन पर पूरा भरोसा जताया है और उम्मीद जताई है कि गायकवाड़ टीम को नए सिरे से आगे बढ़ाएंगे।
कप्तान के रूप में रुतुराज का प्रदर्शन कैसा रहा?
रुतुराज गायकवाड़ ने अब तक CSK के लिए कुल 19 मैचों में कप्तानी की है। इन मुकाबलों में टीम को 8 मैचों में जीत मिली, जबकि 11 में हार का सामना करना पड़ा। हालांकि उनका नेतृत्व शैली शांत और रणनीतिक मानी जाती है, और फ्रेंचाइजी को उम्मीद है कि स्थायी जिम्मेदारी मिलने के बाद वे बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
ये भी पढ़ें- LIVE IPL 2026 Retention Live: सभी टीमों की रिटेंशन लिस्ट सामने आई, ये खिलाड़ी हुए रिटेन और रिलीज
पिछला सीजन बेहद खराब रहा था CSK का
महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में CSK ने पाँच बार आईपीएल खिताब जीता है, लेकिन IPL 2025 का सीजन टीम के लिए बेहद निराशाजनक रहा। टीम ने 14 में से केवल 4 मैच जीते और 10 मुकाबलों में उसे हार मिली। इसके साथ ही CSK सिर्फ 8 अंकों पर रही और उनका नेट रनरेट -0.647 रहा था। ऐसे में नई कप्तानी, नए खिलाड़ियों और नई रणनीति के साथ चेन्नई सुपर किंग्स IPL 2026 में वापसी की उम्मीद कर रही है।
Ruturaj gaikwad announced csk captain for ipl 2026 not sanju samson after retention
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
राजपाल यादव के बाद अमीषा पटेल की बढ़ी टेंशन, मुरादाबाद कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट, जानें पूरा मामला
Feb 16, 2026 | 01:50 PM‘पत्नी का दर्जा दो वरना जान दे दूंगी’, बीजेपी नेता के घर के बाहर धरने पर बैठी प्रेमिका; लगाए गंभीर आरोप
Feb 16, 2026 | 01:46 PMमहाराष्ट्र की एग्रीगेटर नीति फिर टली, ओला-उबर में ‘ऑफिशियल टिप’ का नया प्रावधान
Feb 16, 2026 | 01:43 PMममता बनर्जी ने चला नीतीश कुमार वाला दांव, चुनाव से पहले युवा साथी प्लान पर बवाल, टेंशन में BJP!
Feb 16, 2026 | 01:40 PMशिवनेरी और शिवशाही के बाद ST में शामिल होंगी ‘राजमाता जिजाऊ’ बसें; मार्च से यात्रियों को मिलेगा तोहफा!
Feb 16, 2026 | 01:36 PMमध्य रेलवे ने स्क्रैप बिक्री से कमाए 404.72 करोड़ रुपये, ‘जीरो स्क्रैप स्टेटस’ मिशन को बढ़ावा
Feb 16, 2026 | 01:34 PMPandharpur Politics: ‘विधायक ने ही हरवाया अपना उम्मीदवार’, अभिजीत पाटिल पर राकांपा में भितरघात का आरोप
Feb 16, 2026 | 01:30 PMवीडियो गैलरी

“PM से कर दो शिकायत!” हरियाणा में वर्दी का रौब: SI ने बैंक मैनेजर को सरेराह धमकाया, काटा 8000 का चालान
Feb 16, 2026 | 01:16 PM
“UP छोड़ो, बंगाल चलो”: मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर बवाल, पीएम मोदी पर भी कर चुके हैं टिप्पणी, देखें वीडियो
Feb 16, 2026 | 01:05 PM
शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM
‘शिवाजी की तुलना टीपू सुल्तान से बर्दाश्त नहीं’, महाराष्ट्र में राजनीतिक उबाल; कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने
Feb 15, 2026 | 09:30 PM














