पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

महिला वर्ल्ड कप ओपनिंग सेरेमनी में PAK का बायकॉट, भारत नहीं आएगी टीम, गुवाहटी में होगा भव्य समारोह

ICC Womens ODI World Cup 2025: भारत की मेजबानी में महिला वनडे विश्वकप का आ्रयोजन होना है। इसकी ओपनिंग सेरेमनी गुवाहाटी में होनी है। खबर है कि पाकिस्तान टीम इसके लिए भारत नहीं आएगी।

संजय सिंह बिष्ट

Pakistani Women Cricket Team: इस साल भारत और श्रीलंका की मेजबानी में महिला विश्वकप 2025 का आयोजन होना है। महिला क्रिकेट के इस मेगा टूर्नामेंट की शुरुआत 30 सितंबर से होने वाली है। इस दौरान दुनिया की कुल 8 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं। इस लिस्ट में पड़ोसी देश पाकिस्तानी महिला टीम का भी नाम शामिल है। इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान अपने सभी मुकाबले श्रीलंका के प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी।

वहीं, टूर्नामेंट के लिए ओपनिंग सेरेमनी की तैयारियां भी शुरु हो चुकी है। जिसकी जिम्मेदारी भारत ने ली है। वहीं, पाकिस्तान की टीम महिला विश्वकप 2025 की ओपनिंग सरेमनी में भारत नहीं आएगी, ऐसी खबरे सामने आ रही है। इसकी जानकारी एक न्यूज एजेंसी के द्वारा दी गई है।

ओपनिंग सेरेमनी में भारत नहीं आएगी पाकिस्तानी महिला टीम

इस साल होने वाले महिला वनडे वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला 30 सितंबर को खेला जाएगा। वहीं, पड़ोसी देश पाकिस्तान की महिला टीम अपना पहला मुकाबला इसके दो दिन के बाद यानी 2 अक्टूबर को बांग्लादेश की टीम के खिलाफ खेलेगी। दूसरी तरफ न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने पाकिस्तान टीम के बारे में बड़ी बात कही है। उसने जियो सुपर के हवाले से जानकारी दी है कि सना फातिमा की अगुवाई वाली पाकिस्तानी महिला टीम वनडे वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी में हिस्सा नहीं लेगी। जिसका सीधा मतलब हुआ कि वो भारत नहीं आएगी।

गुवाहाटी में होगा भव्य समारोह

महिला वनडे विश्वकप की ओपनिंग सेरेमनी गुवाहाटी के बरासपारा स्टेडियम में होने वाली है। इसके शानदार व भव्य बनाने के लिए तैयारियां शुरु की जा चुकी हैं। इस दौरान सिंगर श्रेया घोषाल अपनी सुरों का जादू दिखाएंगी। इस दौरान पाकिस्तान को छोड़कर शेष 7 टीमें ओपनिंग समारोह का लुफ्त उठाते हुए नजर आएंगी। वहीं, पाकिस्तान टीम के भारत न आने के पीछे चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को माना जा रहा है। गौरतलब है कि ये टूर्नामेंट पाकिस्तान की मेजबानी में हुआ था। वहीं, भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं गई थी। टीम इंडिया ने अपने सभी मुकाबले यूएई में खेले थे।

महिला वनडे विश्वकप 2025 के लिए पाकिस्तान टीम का स्क्वॉड

फातिमा सना (कप्तान), मुनीबा अली सिद्दकी, डायना बेग, आलिया रियाज, नशरा सुंधू, एमान फातिमा, ओमैमा सोहेल, नतालिया परवेज, रमीन शमीम, सदफ, शमास, सादिया इकबाल, शवाल जुल्फिकार, सिदरा अमीन, सिदरा नवाज (विकेटकीपर), सैयदा अरूब शाह।

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता