

Pakistan Cricket Team: एसीसी एशिया कप 2025 को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट टीम का ऐलान हो चुका है। अगले महीने से शुरु होने वाले टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान ने अपने 17 सदस्यीय स्क्वॉड की घोषणा की। एशिया कप (Asia Cup) शुरु होने में अब एक महीने से भी कम समय शेष है। एशिया कप के स्क्वॉड में बाबर आजम (Babar Azam) और मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) का नाम नहीं दिख रहा है। इन दोनों खिलाड़ियों को बड़े टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया गया है।
वहीं, स्टार पाकिस्तानी गेंदबाज शाहिन शाह अफरीदी, हसन अली और हारिस रऊफ को टीम में मौका मिला है। बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में 14 सितंबर को मुकाबला होना है। एशिया कप से पहले पाकिस्तान टीम (Pakistan Cricket Team) को यूएई और अफगानिस्तान के खिलाफ ट्राई सीरीज खेलनी है। ये सीरीज 29 अगस्त से 9 सितंबर तक चलेगी। बता दें कि एशिया कप 2025 में यूएई और अफगानिस्तान की टीम भी हिस्सा लेंगी।
एशिया कप 2025 के स्क्वॉड में पाकिस्तान टीम के सीनियर खिलाड़ी बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की अनदेखी की गई है। हाल में ही संपन्न हुई वेस्टइंडीज सीरीज में इन दोनों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। वहीं, इनके साथी खिलाड़ी हारिस रऊफ, शाहीन शाह अफरीदी और फखर जमां पर टीम मैनेजमेंट ने भरोसा जताया है। दूसरी तरफ विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद हारिस भी अपनी जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। इसके अलावा हसन नवाज, सलमान मिर्जा व सुफियान मोकिम जैसे यंग खिलाड़ी स्क्वॉड में शामिल किए गए हैं।
31 साल के खिलाड़ी सलमान मिर्जा ने बांग्लादेश सीरीज में दमदार प्रदर्शन किया था। उन्हें एशिया कप में इसका ईनाम मिला है। पाकिस्तानी टीम के सिमित ओवर के हेड कोच माइक हेसन ने स्क्वॉड के बारे में जानकारी दी। टीम की घोषणा के बाद उन्होंने कहा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मिर्जा पर बात करते हुए कहा कि "हमने सलमान मिर्जा को बांग्लादेेश में उनके शानदार प्रदर्शन के कारण टीम में बरकरार रखा है।"
सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमां, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), हसन नवाज, वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन शाह अफरीदी, सुफयान मोकिम।
12 सितंबर 2025 – ओमान बनाम पाकिस्तान (शाम 6 बजे)
14 सितंबर 2025 – भारत बनाम पाकिस्तान (शाम 6 बजे)
17 सितंबर 2025 – यूएई बनाम पाकिस्तान (शाम 6 बजे)
20 से 26 सितंबर 2025 – सुपर फोर मुकाबले (अबू धाबी और दुबई)
28 सितंबर 2025 – फाइनल (शाम 6 बजे)
एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है। ये दोनों टीमों ओमान और यूएई के साथ ग्रुप 'ए' में हैं। एशिया कप की शुरुआत 9 सितंबर से होगी जबकि पाकिस्तान का पहला मैच 12 सितंबर को खेलेगा। वो अपना पहला मुकाबला ओमान के खिलाफ खेलेगा। इसके दो दिन के बाद 14 सितंबर को पाकिस्तानी टीम भारत के साथ मैदान पर उतरेगी। हांलाकि ये मुकाबला होगा या नहीं, अब तक इसको लेकर तस्वीर साफ नहीं हो पाई है। गौरतलब है कि पहलगाम आंतकी हमले के बाद दोनों देशों के रिश्तों में कड़वाहट आई है। इसका असर खेल पर भी पड़ते हुए दिख रहा है।