नोवाक जोकोविच (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

Wimbldon 2025: क्वार्टर फाइनल में पहुंचे नोवाक जोकोविच, डि मिनोर को 3-1 से हराया

सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच Wimbldon 2025 में खिताब जीतने की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने प्री क्वार्टर फाइनल में एलेक्स डि मिनोर को हराते हुए क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

संजय सिंह बिष्ट

नोवाक जोकोविच विलंडन 2025 में शानदार खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं। सर्बिया के इस स्टार टेनिस खिलाड़ी ने प्री क्वार्टर फाइनल में 11वीं वरीयता प्राप्त एलेक्स डि मिनोर को हराते हुए क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। ये मुकाबला 7 जुलाई को खेला गया। इस मुकाबले में नोवाक ने अपने अनुभव का फायदा उठाते हुए बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।

एक बार फिर से सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच विंबलडन 2025 में खिताब जीतने की ओर बढ़ रहे हैं। प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उन्होंने एलेक्स डि मिनो को 3-1 के अंतर से शिकस्त दी। जिसके बाद उनकी क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की हो गई।

प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नोवाक जोकेविच ने एक बार फिर से उनके दिग्गज टेनिस खिलाड़ी होने का प्रमाण दिया। मैच में जोकेविच की शुरुआत कुछ खास नहीं रही है। पहले राउंड में 1-6 से पीछे रहे। इसके बाद उन पर टूर्नामेंट से बार होने का खतरा मंडराने लगा। लेकिन इसके बाद दिग्गज खिलाड़ी ने ऐसी वापसी की कि मैच को ही अपने नाम कर लिया।

अगले दो सेट में जोकोविच ने विराधी खिलाड़ी को वापसी को बिल्कुल भी मौका नहीं दिया। उन्होंने 6-4, 6-4 से सेट को अपने नाम किया। कुछ इस तरह से नोवाक जोकोविच ने टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। अब वो अपने करियर में कुल 16वीं बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं। इस वक्त जोकोविच की उम्र 38 साल है और वो वर्ल्ड टेनिस रैंकिंग में 6वें नंबर के खिलाड़ी हैं।

इस मैच को देखने के लिए टीम इंडिया को स्टार खिलाड़ी विराट कोहली अपने पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ पहुंचे थे। जोकेविच की इस बेहतरीन जीत के बाद विराट कोहली ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम में दिग्गज खिलाड़ी की जीत पर स्टोरी शेयर की। इस स्टोरी में विराट कोहली ने लिखा कि ‘क्या शानदार मैच रहा। ग्लेडिएटर के लिए यह हमेशा की तरह आसान काम था।’

यह पहली बार नहीं है जब विराट कोहली और अनुष्का शर्मा किसी विंबलडन के मुकाबले में पहुंचे हो। इससे पहले भी वो इस टेनिस के टूर्नामेंट में अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुके हैं। 10 साल पहले ये पावर कपल टेनिस के टूर्नामेंट देखने के लिए पहुंचा था।

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट