मोहम्मद सिराज (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

ICC प्लेयर ऑफ मंथ के लिए मोहम्मद सिराज को किया गया नॉमिनेट, इन खिलाड़ियों से होगी टक्कर

Mohammed Siraj nominated: आईसीसी ने मोहम्मद सिराज को प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नॉमिनेट किया है। सिराज को इंग्लैंड दौरे में शानदार गेंदबाजी के लिए इस लिस्ट में शामिल किया गया है।

उज्जवल सिन्हा

ICC Men’s Player of the Month nominees for August 2025: आईसीसी ने अगस्त महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार के लिए तीन खिलाड़ियों के नॉमिनेट किया है। इसमें भारत के मोहम्मद सिराज, न्यूजीलैंड के मैट हेनरी और वेस्टइंडीज के जेडन सील्स शामिल हैं। आईसीसी ने इन खिलाड़ियों को अगस्त महीने के ‘सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी' पुरस्कार के लिए नामांकित किया।

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को इंग्लैंड दौरे के पांचवें और अंतिम टेस्ट में शानदार गेंदबाजी के लिए नामित किया गया है। सिराज ने इंग्लैंड में पांच मैचों की सीरीज के सभी मैचों को खेला और 23 विकेट चटकाए।  सिराज ने पांचों टेस्ट मैचों में कुल 185.3 ओवर डाले और शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को सीरीज को 2-2 से ड्रॉ करवाने में अहम भूमिका निभाई थी।

आईसीसी ने मोहम्मद सिराज को लेकर क्या कहा?

आईसीसी ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि मोहम्मद सिराज ने अगस्त में सिर्फ एक मैच खेला, लेकिन उस मैच में उनकी शानदार गेंदबाजी उन्हें नामित करने के लिए काफी है। इंग्लैंड के खिलाफ ‘द ओवल' में एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी  के अंतिम टेस्ट में इस भारतीय तेज गेंदबाज ने 21.11 की औसत से 9 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

आईसीसी ने आगे कहा कि सीरीज का शुरुआती चार मैच खेलने के बावजूद उन्होंने अंतिम मैच की दो पारियों में 46 से अधिक ओवर डाले। इस दौरान पहली पारी में चार विकेट चटकाए और दूसरी पारी में 5 विकेट चटकाए। दूसरी पारी में उनके निर्णायक स्पेल ने भारत को जीत दिलाई, जिससे श्रृंखला 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुआ। सिराज को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

न्यूजीलैंड के मैट हेनरी को जिम्बाब्वे दौरे के लिए किया गया नामित

न्यूजीलैंड के हेनरी को जिम्बाब्वे में टेस्ट सीरीज में जीत के दौरान उनके शानदार प्रदर्शन के लिए नामांकित किया गया है। इस गेंदबाज ने इस सीरीज में 16 विकेट लिए हैं। हेनरी ने पहले टेस्ट में 9 (39 रन देकर छह विकेट) और (51 रन देकर तीन विकेट)  तथा दूसरे टेस्ट में 7 विकेट (40 रन देकर पांच और 16 रन देकर दो विकेट) लेकर अपनी टीम को 2-0 से जीत दिलाई।

सील्स को भी किया गया नामित

सील्स के शानदार प्रदर्शन से वेस्टइंडीज ने 34 साल में पहली बार एकदिवसीय सीरीज में पाकिस्तान को शिकस्त दी। सील्स ने तीन मैचों की इस श्रृंखला में 10 विकेट लिये। इसमें आखिरी मैच में उन्होंने 18 रन देकर छह विकेट लिये जिससे पाकिस्तान की टीम 295 रन का पीछा करते हुए महज 92 रन पर सिमट गयी। (एजेंसी इनपुट के साथ)

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z