-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- New Zealand Lead By 49 Runs In Day 1 Against Zimbabwe In 2nd Test
ZIM vs NZ: मैट हेनरी के पंजे से जिम्बाब्वे ढेर, न्यूजीलैंड ने पहली दिन ही बनाई 49 रनों की बढ़त
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Zimbabwe vs New Zealand: जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला बुलावायो में खेला जा रहा है। इस मुकाबले के पहले ही दिन जिम्बाब्वे की टीम 125 रनों पर ढेर हो गई।

न्यूजीलैंड (फोटो-सोशल मीडिया)
Zimbabwe vs New Zealand: जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट आज 8 अगस्त से खेला जा रहा है। पहले ही दिन न्यूजीलैंड ने मेजबान जिम्बाब्वे को 125 रनों पर सिमेट दिया। वहीं दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने 1 विकेट गंवाकर 174 रन बनाए। पहले ही दिन न्यूजीलैंड ने 49 रनों की बढ़त बना ली है।
मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला जिम्बाब्वे को भारी पड़ गया। टीम ने खाता खोलते ही सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट (0) का विकेट गंवा दिया, जिसके बाद विकेटों का पतझड़ लग गया। ब्रैंडन टेलर ने 107 गेंदों में 44 रन बनाते हुए टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। उनके अलावा तफादजवा सिगा ने नाबाद 33 रन बनाए। टीम पहली पारी में सिर्फ 48.5 ओवरों का सामना करते हुए 125 रन पर ऑलआउट हो गई।
न्यूजीलैंड की शानदार शुरुआत
इसके जवाब में न्यूजीलैंड को सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। डेवोन कॉनवे और विल यंग ने पहले विकेट के लिए 162 रन की साझेदारी की। यंग 101 गेंदों में 74 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 11 चौके शामिल रहे। इसके बाद जैकब डफी मैदान पर उतरे और इस जोड़ी ने दिन के अंतिम ओवरों का सामना किया। जैकब आठ रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि कॉनवे 120 गेंदों में नौ चौकों के साथ 79 रन अपने खाते में जोड़ चुके हैं। मेजबान टीम की ओर से इकलौता विकेट ट्रेवर ग्वांडु के हाथ लगा है।
सम्बंधित ख़बरें
Women’s T20 World Cup: अमेलिया केर का कप्तानी धमाका, न्यूजीलैंड ने रोमांचक मैच में आयरलैंड को 4 रनों से दी मात
New Zealand Cricket: न्यूजीलैंड ने किया 2026-27 के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, कॉनवे-टिकनर की हुई वापसी
इंग्लैंड से टेस्ट सीरीज के बीच विलियमसन ने क्रिकेट को कहा अलविदा, न्यूजीलैंड के सबसे सफल बल्लेबाज हैं केन
बाबर आजम समेत पाकिस्तान के कई प्लेयर दूसरे वनडे में फेल, ऑस्ट्रेलिया ने पलटवार कर चुकता किया अपना पुराना हिसाब
पहला मुकाबला जीत चुकी है न्यूजीलैंड
दो मुकाबलों की इस सीरीज का पहला मैच न्यूजीलैंड की टीम अपने नाम कर चुकी है। उस मुकाबले में जिम्बाब्वे को 149 रन पर समेटने के बाद न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 307 रन बनाते हुए 158 रन की बढ़त हासिल की। जिम्बाब्वे की टीम अपनी दूसरी पारी में 165 रन पर ढेर हो गई। इसी के साथ न्यूजीलैंड को जीत के लिए महज आठ रन का टारगेट मिला, जिसे उसने 2.2 ओवरों में हासिल कर लिया।
यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टेस्ट मैच 7 अगस्त से शुरु, किवी टीम का है दबदबा
न्यूजीलैंड की टीम के पास फिलहाल 1-0 की बढ़त है। अगर यह मैच ड्रॉ भी रहता है, तो मेहमान टीम सीरीज अपने नाम कर लेगी, जबकि जीत के साथ ही जिम्बाब्वे सीरीज को बराबरी पर खत्म कर सकता है। हालांकि यह टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं है।
New zealand lead by 49 runs in day 1 against zimbabwe in 2nd test
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














