क्रिकेट

मिचेल स्टार्क ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, WTC में ऐसा कारनामा करने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई बने

Mitchell Starc Create History: मिचेल स्टार्क ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 1000 से ज्यादा रन बनाने के साथ 100 विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलिया के दूसरे खिलाड़ी बने।

उज्जवल सिन्हा

Mitchell Starc Becomes 2nd Australian Cricketer After Pat Cummins: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की एशेज सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी मिचेल स्टार्क ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। दूसरे टेस्ट के पहली पारी के दौरान 46 रन बनाते ही उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। वो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 1000 रन बनाने वाले और 100 विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलिया के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

इस सीरीज में गेंद से इंग्लैंड के बल्लेबाजों को परेशान करने वाले मिचेल स्टार्क ने इस मुकाबले में अपने बल्लेबाजी से भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। चाय के समय तक यह बाएं हाथ का बल्लेबाज 95 गेंदों में 46 रन बनाकर खेल रहे हैं। स्टार्क ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 1000 रन भी पूरे कर लिए। स्टार्क को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में 1000 रन पूरे करने के लिए इस मैच में 43 रनों की जरूरत थी और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की पारी के 98वें ओवर में यह लक्ष्य हासिल कर लिया।

स्टार्क WTC में 1000 रन बनाने वाले नौवें ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं और वह पैट कमिंस के बाद WTC में 1000 रन और 100 विकेट पूरे करने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भी बन गए हैं। इससे पहले यह कारनामा पैट कमिंस ही हासिल कर सके है। अब इस लिस्ट में मिचेल स्टार्क का नाम भी शामिल हो गया है।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज़्यादा रन

खिलाड़ी मैच रन औसत सर्वश्रेष्ठ स्कोर 100/50
स्टीव स्मिथ 57* 4358 49.52 211 13/20
मार्नस लाबुशेन 55* 4350 48.33 215 11/24
ट्रैविस हेड 54* 3477 40.90 175 9/15
उस्मान ख्वाजा 44 3290 44.45 232 8/13
डेविड वॉर्नर 38 2423 37.27 335* 5/8
एलेक्स कैरी 45* 2099 34.98 156 2/12
कैमरन ग्रीन 34* 1634 34.04 174* 2/7
पैट कमिंस 51 1020 15.45 64* 0/1
मिचेल स्टार्क 51* 1003* 18.92 58* 0/2

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियशिप के इतिहास में अब तक केवल 5 खिलाड़ी ही 1000 रन बनाने और 100 विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं। इसमें रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, पैट कमिंस, क्रिस वोक्स और मिचेल स्टार्क का नाम भी शामिल हो गया है।

WTC में 1000 रन और 100 विकेट लेने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी देश मैच रन विकेट
रविचंद्रन अश्विन भारत 41 1142 195
रवींद्र जडेजा भारत 48 2610 156
पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया 51 1020 215
क्रिस वोक्स इंग्लैंड 34 1009 110
मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया 51* 1003* 207*

पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन, जिन्होंने 18 दिसंबर 2024 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के इतिहास में एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम रखते हैं। अश्विन WTC में 1000 रन और 100 विकेट लेने वाले पहले क्रिकेटर बने थे। उन्होंने भारत के लिए कुल 41 WTC मैच खेले, जिसमें उन्होंने 1142 रन बनाए और 195 विकेट अपने नाम किए।

इसी दौर में, भारत के ही रवींद्र जडेजा ने भी अद्भुत प्रदर्शन किया है। जडेजा WTC में 2000 से अधिक रन और 100 से ज्यादा विकेट लेने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। उनका यह ऑलराउंड प्रदर्शन उन्हें WTC इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ियों में शुमार करता है।

दो गेंदबाजों ने लिए 200 से ज्याद विकेट

दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क ऐसे दो गेंदबाज हैं, जिन्होंने WTC में 1000 रन पूरे करने के साथ-साथ 200 विकेट लेने का कारनामा भी किया है। दोनों ही गेंदबाज अपनी टीम के लिए मैच-विनिंग प्रदर्शन करने के लिए जाने जाते हैं।

Exclusive: मोदी-पुतिन से BRICS तक, पुतिन का भारत दौरा क्यों है अहम? डिफेंस एक्सपर्ट अनिल खोसला ने बताई वजह

BRICS Summit 2026 LIVE: नई दिल्ली से चीन के लिए रवाना शी जिनपिंग; ब्रिक्स नेताओं के साथ की अहम बैठक

Hindi Diwas 2026: 14 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस? 77 साल पहले इस समझौते के बाद तय हुई थी तारीख

BRICS Summit के बाद चीन रवाना हुए शी जिनपिंग, भारत-चीन रिश्तों पर दिए 4 सुझाव

BRICS Summit 2026: मायावती ने की नई दिल्ली घोषणापत्र की तारीफ, कहा- कूटनीति के मोर्चे पर भारत को मिली कामयाबी