मिचेल सेंटनर ने भारतीय टीम पर दिया बयान (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

टीम इंडिया पर होगा उम्मीदों का बोझ...ये है सबसे बड़ी कमजोरी, फाइनल मैच से पहले कीवी कप्तान ने खेला माइंड गेम

Mitchell Santner Statement: मिचेल सैंटनर का मानना है कि रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में मेजबान भारत पर उम्मीदों का ज्यादा दबाव रहेगा।

संजय सिंह बिष्ट

IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस खिताबी मुकाबले से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों और कप्तानों के बयान लगातार सामने आ रहे हैं। इसी बीच न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने फाइनल मैच से ठीक एक दिन पहले बड़ा बयान दिया है।

सेंटनर का मानना है कि इस मुकाबले में असली दबाव उनकी टीम पर नहीं बल्कि मेजबान भारत पर होगा। उनका कहना है कि घरेलू मैदान और अपने दर्शकों के सामने खेलने के कारण भारतीय टीम पर उम्मीदों का बोझ ज्यादा रहेगा।

भारत पर रहेगा ज्यादा दबाव

फाइनल मुकाबले से पहले आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिचेल सेंटनर ने खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड की टीम इस मैच को लेकर काफी उत्साहित है, लेकिन असली दबाव भारत पर रहेगा क्योंकि वे अपने घर में खेल रहे हैं और उनसे जीत की उम्मीदें ज्यादा हैं। उन्होंने कहा कि "भीड़ को चुप कराना ही मकसद है, लेकिन क्रिकेट में बहुत सारी चुनौतियां हैं और वे बदलती रहती हैं। मुझे लगता है कि भारत पर अपने घर में जीतने का बहुत दबाव है।"

भारत में खेलने को लेकर दिखा उत्साह

मिचेल सेंटनर ने भारत में खेलने के अनुभव को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उनकी टीम यहां पहले भी खेल चुकी है और सभी खिलाड़ी इस बड़े मुकाबले के लिए काफी उत्साहित हैं। कीवी कप्तान ने कहा "मैं बहुत एक्साइटेड हूँ। हम पहले भी खेल चुके हैं। इसमें कोई सीक्रेट नहीं है। लड़के कल के लिए बहुत एक्साइटेड हैं। कल एक गेम का शूटआउट है। लड़के एक्साइटेड हैं।"

पिच को लेकर भी दी प्रतिक्रिया

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सेंटनर से अहमदाबाद की पिच के बारे में भी सवाल पूछा गया। हालांकि उन्होंने बताया कि अभी तक उन्होंने फाइनल में इस्तेमाल होने वाली पिच को नहीं देखा है। फिर भी उनका मानना है कि इस विकेट पर बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है और मैच में अच्छे स्कोर देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा "मैंने विकेट नहीं देखा है, लेकिन इस पर बहुत रन बनेंगे।"

बुमराह की गेंदबाजी की भी चर्चा

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस समय शानदार फॉर्म में हैं और पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। सेंटनर ने भी उनकी गेंदबाजी की तारीफ करते हुए माना कि बुमराह की चर्चा हर जगह हो रही है। उन्होंने बुमराह को लेकर कहा कि "बुमराह जिस तरह से बॉलिंग कर रहे हैं, वह हर किसी की चर्चा का विषय बन गए हैं।"

बाइलेटरल सीरीज से अलग होता है वर्ल्ड कप फाइनल

मिचेल सेंटनर ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले खेली गई द्विपक्षीय सीरीज का जिक्र करते हुए कहा कि उन मुकाबलों से टीम ने काफी कुछ सीखा है। हालांकि उनके मुताबिक वर्ल्ड कप का फाइनल पूरी तरह अलग माहौल में खेला जाता है। "हमें कई बार चुनौती मिली। हम बाइलेटरल सीरीज से सीखेंगे और मुझे लगता है कि वर्ल्ड कप फाइनल बाइलेटरल सीरीज़ से अलग होता है।"

भारत के सामने रिकॉर्ड बदलने की चुनौती

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें अब तक तीन बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इन तीनों मुकाबलों में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में टीम इंडिया के सामने इस रिकॉर्ड को बदलने की बड़ी चुनौती होगी। अब फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम के पास न सिर्फ इस हार की लकीर को खत्म करने का मौका है, बल्कि घरेलू मैदान पर विश्व चैंपियन बनने का भी सुनहरा अवसर है। वहीं न्यूजीलैंड की टीम इस मौके को भुनाकर इतिहास रचने की कोशिश करेगी।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट