आईपीएल ऑक्शन (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IPL 2026 के ऑक्शन से पहले 9 खिलाड़ियों को लगा बड़ा झटका, अब इन प्लेयर्स पर नहीं लगेगी बोली

IPL Removes 9 Players: आईपीएल 2026 के नीलामी से पहले 9 खिलाड़ियों को हटा दिया गया है। इसमें भारत के 6 और 3 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। अब ऑक्शन के दौरान 350 खिलाड़ियों पर ही बोली लगेगी।

उज्जवल सिन्हा

IPL Removes 9 Players From 2026 Auction List: आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबु धाबी में होगा। इस ऑक्शन से पहले उन 9 खिलाड़ियों का नाम हटा दिया गया है, जिन्हें 9 दिसंबर को मिनी ऑक्शन लिस्ट में देर से जोड़ा गया था। इन खिलाड़ियों का नाम अचानक हटा दिया गया है। इन 9 खिलाड़ियों में 6 भारतीय और 3 विदेशी है।

आईपीएल ने जब खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की थी तो इन 9 खिलाड़ियों की लिस्ट को आखिरी में रखा था। जिससे खिलाड़ियों की संख्या 350 से बढ़कर 359 हो गई थी। लेकिन अब शनिवार 13 दिसंबर से इन 9 खिलाड़ियों के नाम दिखाई नहीं दे रहे हैं। इसका मतलब साफ है कि इन खिलाड़ियों का नाम हटा दिया गया है और अब ऑक्शन के दौरान 350 खिलाड़ियों पर ही बोली लगेगी।

इन खिलाड़ियों का नाम हटा

बाद में जोड़े गए भारतीय खिलाड़ियों में मणि शंकर मूरा सिंह, चामा मिलिंद, के.एल. श्रीजीत, स्वस्तिक चिकारा, राहुल राज नामाला और विराट सिंह शामिल थे। इन सभी का बेस प्राइस ₹30 लाख था।  त्रिपुरा के अनुभवी खिलाड़ी मूरा सिंह अपनी पावर-हिटिंग के लिए जाने जाते हैं, जबकि चिकारा ने पिछले सीज़न में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में बिना कोई मैच खेले भी स्थानीय लीग में अपने शानदार प्रदर्शन से ध्यान खींचा था। वहीं, विराट झारखंड के रहने वाले हैं और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके हैं।

विदेशी खिलाड़ियों में मलेशिया के ऑलराउंडर वीरनदीप सिंह का नाम भी शामिल है। वीरनदीप सिंह ने टी20 में 3000 से ज्यादा रन और 105 विकेट चटका चुके हैं। उन्होंने भी अपना बेस प्राइस 30 लाख रखा था। इसके अलावा साउथ अफ्रीका के ईथन बॉथ और ऑस्ट्रेलिया के क्रिस ग्रीन का नाम हटाने वाले लिस्ट में है। दोनों का बेस प्राइस 75 लाख था।

9 खिलाड़ी जिनके नाम अब IPL 2026 के ऑक्शन से हटाए गए

खिलाड़ी का नाम देश संघ जन्म तिथि उम्र भूमिका बैटिंग बॉलिंग कैप्स बेस प्राइस (INR में लाखों में)
मणि शंकर मुरा सिंह भारत त्रिपुरा क्रिकेट संघ 01/01/1993 33 ऑलराउंडर LHB दाएं हाथ का तेज गेंदबाज अनकैप्ड 30 लाख
विरदीप सिंह मलेशिया 23/03/1999 27 ऑलराउंडर RHB बाएं हाथ का स्लो ऑर्थोडॉक्स एसोसिएट 30 लाख
चामा मिलिंद भारत हैदराबाद क्रिकेट संघ 04/09/1994 31 ऑलराउंडर LHB बाएं हाथ का तेज गेंदबाज अनकैप्ड 30 लाख
के.एल. श्रीजित भारत कर्नाटका राज्य क्रिकेट संघ 12/08/1996 29 विकेटकीपर LHB — अनकैप्ड 30 लाख
ईथान बाश दक्षिण अफ्रीका 27/04/1998 27 ऑलराउंडर RHB दाएं हाथ का तेज गेंदबाज कैप्ड 75 लाख
क्रिस ग्रीन ऑस्ट्रेलिया 01/10/1993 32 ऑलराउंडर RHB दाएं हाथ का ऑफ स्पिन कैप्ड 75 लाख
स्वस्तिक चिकारा भारत उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ 03/04/2005 20 बैटर RHB दाएं हाथ का ऑफ स्पिन अनकैप्ड 30 लाख
राहुल राज नमाला भारत उत्तराखंड क्रिकेट संघ 10/05/2000 25 बैटर RHB दाएं हाथ का ऑफ स्पिन अनकैप्ड 30 लाख
विराट सिंह भारत झारखंड राज्य क्रिकेट संघ 08/12/1997 28 बैटर LHB दाएं हाथ का ऑफ स्पिन अनकैप्ड 30 लाख
IPL 2026 के मिनी नीलामी के लिए कुल 1355 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसके बाद बीसीसीआई ने आईपीएल ने फ्रेंचाइजियों के साथ मिलकर इस लिस्ट को छोटा कर दिया। सभी टीमों ने 350 खिलाड़ियों को शार्टलिस्ट किया था। हालांकि, इन 9 खिलाड़ियों के हटने और शामिल होने के पीछे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें