साउथ अफ्रीका का बड़ा कारनामा, भारत में ऐसा करने वाली दुनिया की पहली टीम बनी

Biggest defeat for India in T20Is: दूसरे टी20आई में साउथ अफ्रीका ने 51 रनों से जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने भारत में भारत को रनों के लिहाज से सबसे बड़े अंतर से हराया है।
साउथ अफ्रीका का बड़ा कारनामा, भारत में ऐसा करने वाली दुनिया की पहली टीम बनी
साउथ अफ्रीका टीम जीतने के बाद (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

South Africa Create History: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए दूसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने 51 रनों से जीत हासिल कर ली है। इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका की टीम ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने इतिहास रच दिया है। साउथ अफ्रीका भारत में भारत को 50 या उससे ज्यादा रनों से हराने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है।

इससे पहले भारत को भारत में टी20आई क्रिकेट सबसे बड़ी हार भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली थी। अक्टूबर 2022 में साउथ अफ्रीका ने इंदौर में भारत को 49 रनों से हराया था। हालांकि, अब 51 रनों से हराकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। अब साउथ अफ्रीका की टीम भारत में भारत को सबसे ज्यादा रनों से हराया है। आसान शब्दों में कहें तो, यह घर पर भारत की T20I में सबसे बड़ी हार (रन के अंतर से) है।

T20I में भारत की सबसे बड़ी हार (रनों के हिसाब से)

  • 80 बनाम न्यूज़ीलैंड, वेलिंगटन, 2019
  • 51 बनाम दक्षिण अफ्रीका, मुल्लनपुर, 2025*
  • 49 बनाम ऑस्ट्रेलिया, ब्रिजटाउन, 2010
  • 49 बनाम दक्षिण अफ्रीका, इंदौर, 2022
  • 47 बनाम न्यूज़ीलैंड, नागपुर, 2016

हालांकि, भारत को 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में सबसे बड़ी हार मिली है। इस मुकाबले में भारत को 80 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं अब ये हार दूसरी सबसे बड़ी हार बन गई है। साउथ अफ्रीका की टीम ने भारत टी20 इंटरनेशनल में दो बड़ी हार दी है।

मुकाबले का हाल

दूसरा मुकाबला मुल्लांपुर के नव निर्मित महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम ने एक बड़ा टोटल बनाया। साउथ अफ्रीका के लिए विकेटकीपर बैटर क्विंटन डी कॉक ने महज 47 गेंदों में 90 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 7 छक्के और पांच चौके लगाए। वहीं अंत में डोनोवन फरेरा ने तेज पारी खेलते हुए 30 रन बनाकर स्कोर को 213 रनों तक पहुंचाया।

जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले पावरप्ले के दौरान ही भारत ने तीन विकेट गंवा दिए। हालांकि तिलक वर्मा ने अच्छी पारी खेली लेकिन बाकी के बल्लेबाजों ने साथ नहीं दिया। तिलक वर्मा ने 62 रनों की पारी खेली। भारत 162 रनों पर ऑलआउट हो गई और मुकाबले को 51 रनों से गंवा दिया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com