आईपीएल ऑक्शन (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IPL 2026 Auction: कब और कहां देखें नीलामी? टाइमिंग और सभी 10 टीमों का पर्स जानें

IPL 2026 Auction Date: आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबु धाबी में आयोजित होगा। बीसीसीआई इसकी तैयारियों में जुटी है। टीमें कमियां पूरी करना चाहेंगी।

संजय सिंह बिष्ट

IPL 2026 Auction Timing: बीसीसीआई इस समय आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन को लेकर पूरी तरह तैयारियों में जुटी हुई है। यह मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबु धाबी में आयोजित किया जाएगा। यहां कुल 359 खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला होना है। सभी फ्रेंचाइजी और करोड़ों फैंस की निगाहें इस ऑक्शन पर टिकी हुई हैं, क्योंकि इसी प्रक्रिया से टीमों की तस्वीर काफी हद तक साफ हो जाती है। ऐसे में ऑक्शन से जुड़ी हर जानकारी को जानने की उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है।

कब और कहां होगा IPL 2026 मिनी ऑक्शन

आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबु धाबी के एतिहाद एरिना में आयोजित किया जाएगा। इस हाई-वोल्टेज इवेंट को टीवी पर फैंस स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकेंगे। वहीं, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जियोहॉस्टार ऐप और उसकी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी। भारतीय समयानुसार यह ऑक्शन दोपहर 2:30 बजे के बाद शुरू होगा।

359 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

इस मिनी ऑक्शन में कुल 359 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जिनमें 244 भारतीय और 115 विदेशी खिलाड़ी हैं। हालांकि, सभी खिलाड़ियों को खरीदार मिलना मुश्किल माना जा रहा है। दरअसल, सभी फ्रेंचाइजियों के पास मिलाकर सिर्फ 77 स्लॉट ही खाली हैं, जिनमें से केवल 31 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध हैं। कुछ टीमों के 25 खिलाड़ियों की अधिकतम सीमा तक न पहुंचने के कारण यह संख्या और भी कम हो सकती है। ऐसे में अनुमान है कि बड़ी संख्या में खिलाड़ी अनसोल्ड ही रह सकते हैं।

इन खिलाड़ियों पर रहेंगी सबसे ज्यादा निगाहें

आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन में कुछ नाम ऐसे हैं, जिन पर सभी फ्रेंचाइजियों की नजरें टिकी रहेंगी। कैमरून ग्रीन इस ऑक्शन के सबसे चर्चित नामों में शामिल हैं। इसके अलावा लियाम लिविंगस्टोन, पृथ्वी शॉ और सरफराज खान जैसे खिलाड़ी भी चर्चा में हैं। ये सभी खिलाड़ी मौजूदा समय में शानदार फॉर्म में हैं और इसका फायदा उन्हें ऑक्शन में मिल सकता है।

यहां देखें सभी फ्रेंचाइजियों का बचा हुआ पर्स

  • कोलकाता नाइट राइडर्स- 64.3 करोड़
  • चेन्नई सुपर किंग्स – 43.4 करोड़
  • दिल्ली कैपिटल्स – 21.8 करोड़
  • गुजरात टाइटंस – 12.9 करोड़
  • लखनऊ सुपरजाइंट्स – 22.95 करोड़
  • मुंबई इंडियंस – 2.75 करोड़
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – 16.4 करोड़
  • पंजाब किंग्स – 11.5 करोड़
  • राजस्थान रॉयल्स – 16.05 करोड़
  • सनराइजर्स हैदराबाद – 24.5 करोड़

कम उपलब्ध स्लॉट और सीमित पर्स के चलते आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन काफी रणनीतिक रहने वाला है। फ्रेंचाइजियों को सोच-समझकर खिलाड़ियों पर दांव लगाना होगा, क्योंकि एक गलत फैसला पूरे सीजन की दिशा बदल सकता है। यही वजह है कि यह मिनी ऑक्शन फैंस और टीम मैनेजमेंट दोनों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें