एलएसजी बनाम आरसीबी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

LSG vs RCB: लखनऊ और बेंगलुरु के बीच आज होगी टक्कर, यहां देखें मुकाबले से जुड़ी हर जानकारी

आईपीएल 2025 में आज लखनऊ के सामने आरसीबी की चुनौती होगी। यह मैच आरसीबी के लिए काफी अहम है, क्योंकि टीम को अगर टॉप-2 में जगह बनाना है तो उसे हर हाल में ये मैच जीतना होगा।

मृणाल पाठक

लखनऊ: आईपीएल 2025 में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए काफी बड़ा मुकाबला है। इस मैच में आरसीबी की भिड़ंत लखनऊ सुपर जायंट्स से होने वाली है, जहां टीम हर हाल में जीतने की कोशिश करते नजर आएगी। क्योंकि, आज का मैच जीतकर आरसीबी टॉप-2 में जगह बनाने में कामयाब हो जाएगी।

हालांकि, लखनऊ का भी ये लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला है, जिसे वह यादगार बनाने के लिए जीत हासिल करने की हर मुमकिन कोशिश करेगी। ऐसे में अगर लखनऊ ये मैच जीत जाती है तो आरसीबी के लिए ये मुश्किल खड़ी हो जाएगी। तो चलिए जानते हैं इस मैच से जुड़ी हर अहम जानकारी...

पिच रिपोर्ट

इस सीजन में इकाना स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए मददगार रही है। पहले यह पिच स्पिनरों और धीमी गति के गेंदबाजों के लिए जानी जाती थी, लेकिन अब यह हाई स्कोरिंग ग्राउंड बन गई है। क्रिकेट विश्लेषकों का मानना ​​है कि इस सतह पर 180-200 रन का स्कोर प्रतिस्पर्धी होगा। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है, लेकिन स्पिनरों को सटीक लाइन-लेंथ की जरूरत होगी।

मौसम का मिजाज

मौसम की बात करें तो आज शाम लखनऊ में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा और आर्द्रता 60% के आसपास रह सकती है। इसका मतलब है कि दर्शक पूरा मैच देख सकेंगे और मौसम के कारण खेल में कोई बाधा नहीं आएगी।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमें अब तक 5 आईपीएल मैचों में आमने-सामने हुई हैं। इस दौरान आरसीबी ने 3 मैच जीते हैं। वहीं, एलएसजी की टीम 2 मैच जीतने में सफल रही है। दोनों टीमें आखिरी बार आईपीएल 2024 में आमने-सामने आई थीं। इस मैच में लखनऊ ने 28 रन से शानदार जीत दर्ज की थी। आज दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है। क्रिकेट के मंच पर देशभक्ति की गूंज, IPL 2025 फाइनल में मनाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जश्न

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

लखनऊ सुपर जायंट्स- एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अब्दुल समद, आयुष बदोनी, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, आकाश दीप, दिग्वेश सिंह राठी, आवेश खान, विलियम ओ'रुरके।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- विराट कोहली, फिल साल्ट, मयंक अग्रवाल, जितेश शर्मा (कप्तान और विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, लुंगी एनगिडी, सुयश शर्मा।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें