-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ipl 2025 Closing Ceremony Operation Sindoor Tribute Indian Army
क्रिकेट के मंच पर देशभक्ति की गूंज, IPL 2025 फाइनल में मनाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जश्न
- Written By: मृणाल पाठक
आईपीएल 2025 फाइनल मैच 3 जून को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होगा। इससे पहले यहां समापन समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाया जाएगा।

सोर्स- सोशल मीडिया
अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 अब अपने अंतिम चरण में है। इसका फाइनल मुकाबला 3 जून को खेला जाना है। ऐसे में सभी के मन में ये सवाल तो जरूर आ रहा होगा कि आईपीएल की क्लोजिंग सेरेमनी में क्या-क्या होने वाला है? तो आपको ये जानकार गर्व महसूस होगा कि समापन समारोह में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाया जाएगा।
आईपीएल 2025 फाइनल मैच 3 जून को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होगा। इससे पहले यहां समापन समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाया जाएगा। साथ ही भारतीय सशस्त्र बलों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
29 मई से आईपीएल 2025 के प्लेऑफ मैच शुरू होंगे। 29 तारीख को मुलनपुर में होने वाले क्वालीफायर 1 की विजेता पहली फाइनलिस्ट टीम होगी, जो अहमदाबाद के लिए रवाना होगी। इसके बाद 30 मई को मुलनपुर में एलिमिनेटर मैच होगा, जिसकी विजेता टीम क्वालीफायर 2 खेलने के लिए अहमदाबाद रवाना होगी और हारने वाली टीम बाहर हो जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
रिटायरमेंट के बाद पूर्व क्रिकेटरों को BCCI से कितनी मिलती है पेंशन? जानिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड का नियम
Ben Stokes Statement: बेन स्टोक्स ने कर दिया बड़ा ऐलान, संन्यास के बाद निभाना चाहते हैं यह अहम जिम्मेदारी
SL vs IND Test Series: श्रीलंका रवाना होने के बाद क्या होगा टीम इंडिया का शेड्यूल? देखें पूरी स्क्वाड
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा बदलाव, खराब बल्लेबाजी के बीच विदेशी दिग्गज को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
वहीं, क्वालीफायर 2 एक जून को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसकी विजेता टीम दूसरी फाइनलिस्ट होगी। खिताबी भिड़ंत 3 जून को अहमदाबाद में होगी, जिससे पहले यहां समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न आईपीएल फाइनल में मनाया जाएगा, जिसके लिए बीसीसीआई ने खास मेहमानों को आमंत्रित किया है।
बीसीसीआई ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाने के लिए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ, चीफ ऑफ नेवी स्टाफ और चीफ ऑफ एयर स्टाफ को समापन समारोह के लिए आमंत्रित किया है।
शशांक सिंह बने प्रेडिक्शन बाबा! पंजाब किंग्स को लेकर की भविष्यवाणी हुई सच- देखें VIDEO
जानकारी के लिए बता दे कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण आईपीएल 2025 को एक हफ्ते के लिए स्थगित करना पड़ा था, जिसे 17 मई से फिर से शुरू किया गया। स्वदेश लौटे ज्यादातर खिलाड़ी आईपीएल खेलने के लिए भारत लौट आए।
गौरतलब है कि ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जवाबी कार्रवाई में चलाया गया था। जिसके तहत पाकिस्तान में बसे 9 आतंकी ठिकानों को भारतीय सेना ने ध्वस्त कर दिया था। हालांकि, भारतीय सेना, रक्षा मंत्री और प्रधानमंत्री ने ये साफ कर दिया है कि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है। भारत आतंकी हमले को अब बर्दाश्त नहीं करने वाला है।
Ipl 2025 closing ceremony operation sindoor tribute indian army
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेष को कोर्ट में सफलता, कन्या को प्रतियोगी परीक्षा में जीत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Aug 05, 2026 | 12:15 AMभोजपुरी बवाल में मचा बवाल, बीच में शो छोड़कर चले गए पवन सिंह, निरहुआ हुए भावुक, तेज प्रताप यादव भी रह गए हैरान
Aug 04, 2026 | 11:38 PMजाग गई कांग्रेस…दिल्ली में MP संगठन को लेकर हुई बैठक, 6 जिला अध्यक्षों की छुट्टी तय; इन नेताओं पर गिरेगी गाज
Aug 04, 2026 | 11:29 PMक्या आपका भी मोबाइल मेट्रो में छूट गया है? वापस पाने के लिए जरूर अपनाएं यह आसान तरीका
Aug 04, 2026 | 11:11 PMमुंबई, पुणे और नागपुर को मिलेगा रफ्तार का नया पंख, राज्य में 2.80 लाख करोड़ की मेट्रो प्रोजेक्ट पर तेजी से काम
Aug 04, 2026 | 11:01 PMकहीं आपके शरीर में भी तो नहीं है प्रोटीन की कमी? ये 5 लक्षण बताते हैं बड़ा खतरा, जानिए बचाव का तरीका
Aug 04, 2026 | 11:00 PMयह तो बस कॉमेडी है, रिहा होने के बाद बोले उदयनिधि स्टालिन; तृषा कृष्णन विवाद में गिरफ्तार हुए थे DMK नेता
Aug 04, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














