धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs SA: धर्मशाला में कैसा है पिच का मिजाज? गेंदबाज या बल्लेबाज, जानें कौन किस पर पड़ेगा भारी

IND vs SA 3rd T20I: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला धर्मशाला में खेला जाएगा। दूसरा मैच जीतकर साउथ अफ्रीका ने सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है।

संजय सिंह बिष्ट

IND vs SA Dharamsala T20I: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज फिलहाल दो मुकाबलों के बाद 1-1 की बराबरी पर है। अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का तीसरा और बेहद अहम मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के धर्मशाला स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच दोनों टीमों के लिए निर्णायक साबित हो सकता है, क्योंकि जीत दर्ज करने वाली टीम सीरीज में 2-1 से बढ़त बना लेगी और फिर उसे सीरीज जीतने के लिए बचे हुए दो मैचों में से सिर्फ एक जीत की जरूरत होगी।

हार के बाद वापसी की चुनौती में टीम इंडिया

दूसरे टी20 मुकाबले में मिली हार के बाद टीम इंडिया पर दबाव साफ नजर आ रहा है। धर्मशाला की परिस्थितियां अलग होने वाली हैं और यहां पर वापसी करना भारतीय टीम के लिए आसान नहीं होगा। इस मुकाबले से पहले सभी की नजरें न सिर्फ खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर हैं, बल्कि पिच और मौसम की भूमिका भी बेहद अहम मानी जा रही है।

बल्लेबाजों के लिए मददगार हो सकती है धर्मशाला की पिच

धर्मशाला स्टेडियम की पिच की बात करें तो यहां बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिल सकता है। स्टेडियम की बाउंड्री अपेक्षाकृत छोटी है, जिससे गेंदबाजों के लिए रन रोकना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। अगर बल्लेबाज शुरुआत में सेट हो जाते हैं, तो बड़े स्कोर की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

टॉस निभाएगा अहम रोल

धर्मशाला में मौसम ठंडा रहने की उम्मीद है, जिसका असर दूसरी पारी में साफ दिख सकता है। ओस के कारण गेंदबाजी करना काफी मुश्किल हो जाता है, ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला लेने में देर नहीं करेगी। चेज करना यहां एक बड़ा फायदा साबित हो सकता है।

धर्मशाला में टीम इंडिया का रिकॉर्ड

टीम इंडिया ने धर्मशाला स्टेडियम में अब तक कुल चार टी20 मुकाबले खेले हैं। इनमें से दो मैचों में भारत को जीत मिली है, जबकि एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच बारिश के कारण रद्द भी हुआ था। साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत को साल 2015 में यहां खेले गए मुकाबले में 7 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी।

अब तक का कुल टी20 रिकॉर्ड

धर्मशाला स्टेडियम में अब तक कुल 11 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें चार बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीत हासिल की है, जबकि चार बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम सफल रही है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर करीब 140 रन रहा है।

180 प्लस स्कोर बन सकता है गेम चेंजर

हालांकि मौजूदा टी20 क्रिकेट को देखते हुए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को कम से कम 180 रन से ज्यादा का स्कोर बनाना होगा, ताकि दूसरी पारी में गेंदबाजों को डिफेंड करने का पर्याप्त मौका मिल सके। ऐसे में धर्मशाला का यह मुकाबला हाई स्कोरिंग और बेहद रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें