भारत बनाम साउथ अफ्रीका (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

रायपुर में बदलेगा खेल! गेंदबाज या बल्लेबाज, किसका सिक्का चलेगा, जानिए क्या कहता है पिच का मिजाज?

IND vs SA: भारत ने रांची वनडे में साउथ अफ्रीका को 17 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब दोनों टीमें 3 दिसंबर को दूसरा मुकाबला खेलेंगी, जहां भारत बढ़त मजबूत करने उतरेगा।

संजय सिंह बिष्ट

India vs South Africa 2nd ODI Match: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चल रही 3 मैचों की वनडे सीरीज अब अपने दूसरे मुकाबले में प्रवेश कर रही है। यह मैच 3 दिसंबर को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। रांची में खेले गए पहले वनडे में टीम इंडिया ने 17 रनों से शानदार जीत दर्ज की थी, जहां विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 52वां शतक जमाया था। वहीं कुलदीप यादव ने गेंदबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी को दबाव में रखा। ऐसे में दूसरा मुकाबला भारत के लिए सीरीज पर कब्जा जमाने का मौका होगा, जबकि साउथ अफ्रीका इस मैच को जीतकर वापसी करने की पूरी कोशिश करेगा।

रायपुर की पिच कैसी रहेगी?

रायपुर की पिच को अब तक ऐसी सतह माना गया है जहां गेंद और बल्ले के बीच संतुलन देखने को मिलता है। पारी की शुरुआत में इस पिच पर बल्लेबाजों को खासा फायदा मिलता है। गेंद बल्ले पर अच्छी उछाल के साथ आती है, जिससे पावरप्ले में तेज रन बनने की संभावना रहती है। हालांकि, जैसे-जैसे ओवर्स आगे बढ़ते हैं, स्पिनर्स की भूमिका बढ़ जाती है। गेंद रुककर आने लगती है और बल्लेबाजों को शॉट खेलने में थोड़ी मुश्किल होती है। यही कारण है कि यहां के मैच अक्सर संतुलित रहते हैं। अब नजरें रहेंगी कि दूसरा वनडे किस तरह का व्यवहार दिखाता है। क्या पिच फिर बल्लेबाजों को मदद देगी या स्पिनर्स का दबदबा रहेगा?

रायपुर में भारत का रिकॉर्ड

रायपुर क्रिकेट स्टेडियम पर अभी तक सिर्फ एक वनडे मैच खेला गया है और वह मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ष 2023 में हुआ था। उस मैच में न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 108 रन पर ढेर हो गई थी। मोहम्मद शमी ने 3 विकेट लेकर भारतीय जीत की राह आसान कर दी थी।

जवाब में भारत ने यह लक्ष्य 20.2 ओवर में आसानी से हासिल कर लिया था। इस मैच के आधार पर पहली पारी का औसत स्कोर 108 और दूसरी पारी का 111 माना गया है। पिछले मैच के प्रदर्शन को देखें तो रायपुर की पिच कम स्कोरिंग ट्रैक साबित हुई थी, लेकिन इस बार की परिस्थितियाँ कुछ अलग भी हो सकती हैं।

क्या बदलेगी भारत की प्लेइंग इलेवन?

टीम इंडिया ने पहले वनडे में शानदार प्रदर्शन किया था, ऐसे में दूसरे मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में किसी बड़े बदलाव की संभावना कम है। रांची में ऋतुराज गायकवाड को चौथे नंबर पर भेजा गया था, लेकिन वह सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए। बावजूद इसके टीम मैनेजमेंट उन्हें एक और मौका दे सकता है।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी