-
गुरु, 16 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- 23 Crore Player Failed To Stand In Front Of Arjun Tendulkar Goa Defeated Madhya Pradesh
अर्जुन तेंदलुकर के सामने नहीं टिक पाया 23 करोड़ का खिलाड़ी, गोवा ने मध्य प्रदेश को चटाई धूल
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Arjun Tendulkar: अर्जुन तेंदुलकर इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में वह गोवा की ओर से खेल रहे हैं. 2 दिसंबर को उन्होंने घातक गेंदबाजी की।

अर्जुन तेंदुलकर (फोटो- सोशल मीडिया)
Syed Mushtaq Ali Trophy 2025-26: आईपीएल 2026 से पहले अर्जुन तेंदुलकर शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। इस बार अर्जुन मुंबई की जगह लखनऊ सुपर जायंट्स की जर्सी में दिखाई देंगे। एलएसजी ने पहली बार उन्हें अपनी टीम का हिस्सा बनाया है। इसी बीच सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 में उनका प्रदर्शन लगातार चर्चा में है। 2 दिसंबर को मध्यप्रदेश के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अर्जुन ने अपनी तेज और सटीक गेंदबाजी से सबका ध्यान खींचा। खास बात यह रही कि उनकी घातक गेंदों के आगे वो खिलाड़ी भी नहीं टिक सके, जिन्हें आईपीएल ऑक्शन में 23 करोड़ रुपये मिले थे।
अर्जुन तेंदुलकर की धारदार गेंदबाजी
मध्यप्रदेश के खिलाफ अर्जुन तेंदुलकर बेहतरीन लय में दिखें। शुरुआत से ही उन्होंने विपक्षी बल्लेबाजों को परेशान किया। पहला झटका उन्होंने एमपी के सलामी बल्लेबाज शिवांग कुमार को देकर दिया, जो बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद अंकुश सिंह को मात्र 3 रनों पर चलता किया। इस दो शुरुआती विकेट के बाद अर्जुन का आत्मविश्वास और बढ़ गया।
तीसरा बड़ा विकेट उन्होंने वेंकटेश अय्यर का लिया, जिन्हें आईपीएल 2025 ऑक्शन में केकेआर ने 23 करोड़ रुपये में खरीदा था। अय्यर अर्जुन की गेंदबाजी के सामने संघर्ष करते रहे और 13 गेंदों में सिर्फ 6 रन ही बना सके। अर्जुन ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 36 रन देकर 3 विकेट हासिल किए और गोवा के लिए सबसे सफल गेंदबाज रहे। इससे पहले चंडीगढ़ के खिलाफ भी वह 3 विकेट झटक चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दूसरे वनडे से पहले इरफान पठान की सलाह, बोले- भारतीय टीम को प्लेइंग इलेवन में बदलाव नहीं करना चाहिए
स्पेन से हार के बाद छलका किलियन एमबाप्पे का दर्द, बोले- ‘इस हार से सीख लेकर आगे बढ़ना होगा’
मैनचेस्टर यूनाइटेड से 2031 तक जुड़े यूरी टिलेमांस, €41 मिलियन में एस्टन विला से हुआ बड़ा ट्रांसफर
Japan Open 2026: पीवी सिंधु और ध्रुव-तनिषा की शानदार जीत, सात्विक-चिराग चोट के कारण बाहर
गोवा की टीम ने हासिल की शानदार जीत
इस मुकाबले में मध्य प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 170 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। एमपी की ओर से हरप्रीत सिंह ने सबसे ज्यादा 80 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 52 गेंदें खेलीं और कई शानदार शॉट लगाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोवा की टीम ने बेहद आक्रामक अंदाज दिखाया। गोवा ने 18.3 ओवर में 171 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। टीम की जीत में सुयश प्रभुदेसाई और अभिनव तेजराणा की पारियों का बड़ा योगदान रहा। सुयश ने 50 गेंदों में 75 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल थे। वहीं अभिनव तेजराणा ने 33 गेंदों में तेजी से 55 रन ठोके।
ये भी पढ़ें: रायपुर में कैसा है Team India का रिकॉर्ड? रोहित की कप्तानी में हुआ था कमाल, आंकड़ें दे रहे गवाही
आईपीएल 2026 से पहले अर्जुन का शानदार संकेत
अर्जुन तेंदुलकर के लगातार अच्छे प्रदर्शन ने यह साफ कर दिया है कि वह आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। उनकी लाइन, लेंथ और पावर ने घरेलू क्रिकेट में उन्हें चर्चा का केंद्र बना दिया है। एलएसजी भी उनके इस फॉर्म से उत्साहित होगी, क्योंकि एक तेज गेंदबाज के रूप में अर्जुन टीम के बॉलिंग अटैक को मजबूती देने की क्षमता रखते हैं।
23 crore player failed to stand in front of arjun tendulkar goa defeated madhya pradesh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: गुरुवार को इस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें सभी राशियों का दैनिक राशिफल
Jul 16, 2026 | 12:10 AM‘राम एक शादी करते हैं तो रहीम से भी यही उम्मीद…’ इंदौर में UCC पर बोले सीएम मोहन यादव- देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:23 PMआगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:22 PMगैरकानूनी काम करने वाले ही दिल्ली के चक्कर लगाते हैं…अरविंद सावंत का बागी सांसदों पर तीखा हमला
Jul 15, 2026 | 11:20 PMगलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:11 PMDhamaal 4 Collection: ‘वेलकम टू द जंगल’ पर भारी पड़ी अजय देवगन की ‘धमाल 4’, जल्द बनाएगी 100 करोड़ क्लब में जगह
Jul 15, 2026 | 11:08 PM2027 में योगी नहीं होंगे CM फेस? BJP प्रदेश अध्यक्ष के बयान से सियासी भूचाल! बताया कौन बनेगा मुख्यमंत्री
Jul 15, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

बाबा रामदेव के बयान पर भड़के वारिस पठान, कहा- मुसलमान किसी के बाप से नहीं डरता, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:58 PM
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:45 PM
या तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:35 PM
दोषी बर्खास्त नहीं हुए तो दे देंगे जान…आगरा कैंट स्टेशन की पटरियों पर कूदा डिप्टी SS का परिवार, VIDEO वायरल
Jul 15, 2026 | 10:30 PM
रूह कंपा देने वाला वीडियो! स्कूल जाने के लिए उफनती नदी पार करते मासूम, दांव पर लगी जिंदगी! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 09:42 PM
ताजमहल में विदेशी महिला की खुलने लगी साड़ी, महिला कांस्टेबल ने किया कुछ ऐसा कि उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 08:20 PM














