शिवम दुबे (फोटो- @BCCI) 
क्रिकेट

विशाखापट्टनम में हारा भारत, लेकिन शिवम दुबे में बनाया रिकॉर्ड, तेज पचासा जड़कर ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय बने

Shivam Dube Record: शिवम दुबे ने भारत-न्यूजीलैंड टी20 में धमाका किया। 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ा और अपनी पारी में चौके-छक्कों की बरसात कर विपक्षी गेंदबाजों को चौंका दिया।

संजय सिंह बिष्ट

Shivam Dube fifty off 15 balls against New Zealand: विशाखापट्टनम में टीम इंडिया का विजयरथ रुका। पांच मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 50 रनों से शिकस्त दी। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर कीवी टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। न्यूजीलैंड ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 20 ओवर में सात विकेट पर 215 रन बनाए। जवाब में भारत केवल 18.3 ओवर में 165 रन पर सिमट गई। यह कीवी टीम के लिए सीरीज की पहली जीत साबित हुई।

न्यूजीलैंड की शानदार बल्लेबाजी

न्यूजीलैंड की ओर से सलामी बल्लेबाज डेवॉन कॉन्वे ने 23 गेंदों में 44 रन बनाए। टिम सीफर्ट ने 36 गेंदों में सात चौके और तीन छक्कों की मदद से 62 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए महत्वपूर्ण 100 रन की साझेदारी की। इसके बाद भी न्यूजीलैंड ने बीच के ओवरों में विकेट गंवाए, लेकिन टीम ने 200 के पार स्कोर दर्ज किया।

शिवम दुबे ने बनाया रिकॉर्ड

भारत की तरफ से शिवम दुबे ने शानदार अर्धशतक जमाया। उन्होंने 23 गेंदों में 65 रन बनाए, जिसमें सात छक्के और तीन चौके शामिल थे। इससे पहले उन्होंने 15 गेंद पर अपनी फिफ्टी पूरी की। दुबे ने इस मैच में तीसरा सबसे तेज टी20 अर्धशतक पूरा किया। यह पारी विशेष रूप से महत्वपूर्ण थी क्योंकि भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर इस मैच में फ्लॉप रहा। दुबे ने हर्षित राणा के साथ मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी भी की।

भारत का टॉप ऑर्डर फ्लॉप

भारत को अच्छी शुरुआत नहीं मिली। अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए और गोल्डन डक का शिकार हुए। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 8 रन बनाए, हार्दिक पांड्या सिर्फ 2 रन पर आउट हुए। संजू सैमसन ने 15 गेंदों में 24 रन बनाए, जबकि रिंकू सिंह ने 30 गेंदों में 39 रन बनाए। टॉप ऑर्डर की खराब पारी ने भारत को लक्ष्य का पीछा करने में मुश्किल में डाल दिया।

न्यूजीलैंड की शानदार बल्लेबाजी और टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर की फ्लॉप पारी ने चौथे मैच में कीवी टीम को जीत दिलाई। शिवम दुबे की तूफानी पारी ने भारत के लिए उम्मीद जगाई, लेकिन बाकी बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। इस हार के बाद टीम इंडिया को टी20 विश्व कप 2026 से पहले अपनी रणनीतियों और बल्लेबाजी में सुधार करने की आवश्यकता है।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी