भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs AUS: वनडे के बाद टी20 सीरीज का इंतजार, जानिए कैसा है भारत-ऑस्ट्रेलिया का हेड टू हेड रिकॉर्ड

India vs Australia T20 Series: आईसीसी महिला विश्व कप 2025 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा।

संजय सिंह बिष्ट

IND vs AUS T20 Series 2025: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज का समापन हो गया है। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने वनडे सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन किया। इस सीरीज को कंगारू टीम ने 2-1 से अपने नाम किया। इसके बाद फैंस अब पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में टीम इंडिया सूर्यकुमार की अगुवाई में टी20 सीरीज को अपने नाम करने के इरादे में मैदान पर उतरेगी। टी20 सीरीज को  इस सीरीज का पहला मैच 29 अक्टूबर को खेला जाना है।

टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया अच्छी लय में है। इससे पहले सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने एशिया कप 2025 के खिताब को अपने नाम किया था। इस टूर्नामेंट में भारत ने पाकिस्तान को तीन मुकाबले में धूल चटाई और किसी भी टीम के खिलाफ मुकाबला नहीं हारा। अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा जैसे युवा बल्लेबाज इस वक्त अच्छी फॉर्म में हैं। इसी कड़ी में आइए दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड के बारे में जान लेते हैं।

हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 32 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 20 बार टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है, जबकि ऑस्ट्रेलिया को 11 मैचों में जीत मिली है। यह आंकड़ा साफ दिखाता है कि टी20 प्रारूप में भारतीय टीम का पलड़ा कंगारुओं पर भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच हुए पिछले पांच टी20 मुकाबलों में भारत ने चार में जीत हासिल की, जबकि ऑस्ट्रेलिया को केवल एक मैच में सफलता मिली। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम अब केनबेरा में होने वाले मुकाबले में अपने इसी शानदार रिकॉर्ड को कायम रखने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं। इसके लिए बस आपके पास जियो का नंबर होना चाहिए। ऐसे में उसमें रिचार्ज होने पर आप इस मुकाबले का फ्री में मजा ले सकते हैं।

भारत-ऑस्ट्रेलिया का लाइव टेलीकास्ट

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होने वाला है।

भारत ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला मुकाबला कहां खेला जाएगा?

भारत-ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 सीरीज का पहला मुकाबला कैनबरा के मनुका ओवल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का पहला मैच कब खेला जाएगा?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच 29 अक्टूबर को खेला जाएगा।

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त

लिफाफा चुनाव चिह्न को लेकर बंगाल में घमासान, AISF का EC के फैसले पर ऐतराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी

Ravneet Bittu Detained: लुधियाना में रवनीत बिट्टू हिरासत में, CM भगवंत मान के काफिले के सामने दिखाए टमाटर-अंडे

केंद्र ने 14 जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली-झारखंड-कर्नाटक समेत 4 हाई कोर्ट को मिले नए जज, देखें लिस्ट