अभिषेक शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

टी20 क्रिकेट में भारत ने रचा इतिहास, महज 27 गेंदों में खत्म किया मुकाबला; हासिल की सबसे बड़ी जीत

India Register Their Fastest Chase In T20Is: भारत ने इस मुकाबले को 9 विकेट से जीत लिया। यह भारतीय टीम की सबसे बड़ी जीत है। भारतीय टीम ने इस मुकाबले को 93 गेंदों से जीत लिया है।

उज्जवल सिन्हा

India Register Their Fastest Chase In T20Is: एशिया कप में भारत ने अपने टी20 क्रिकेट इतिहास में सबसे बड़ी जीत हासिल कर ली है। भारतीय टीम ने 93 गेंद बाकी रहते हुए मुकाबले को 9 विकेट से लिया। भारत ने महज 4.3 ओवर में ही मुकाबले को खत्म कर दिया। टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारतीय टीम का यह सबसे तेज लक्ष्य हासिल करने का रिकॉर्ड भी बन गया है।

इससे पहले भारत ने 5.3 ओवर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत हासिल की थी। 2017 में रांची में खेले गए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में पहली पारी में मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट खोकर 118 रन बनाए थे। जिसमें कुलदीप यादव ने चार विकेट लिए थे। वहीं भारत ने बारिश बाधित मैच में 5.3 ओवर में 49 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। अगर बारिश बाधित मुकाबले को हटाकर बात करें तो भारत ने 2021 में स्कॉटलैंड के खिलाफ 6.3 ओवर में लक्ष्य का हासिल किया था।

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की सबसे तेज़ जीत (पुरूषों के T20I में, ओवरों के हिसाब से)

  • 4.3 ओवर में बनाम U.A.E, आज
  • 6.3 ओवर में बनाम SCO, दुबई 2021
  • 9.2 ओवर में बनाम BAN, हांगझोउ 2023

इंग्लैंड ने ओमान के खिलाफ T20 सिर्फ 19 गेंदों (3.1 ओवर) में लक्ष्य हासिल कर क्रिकेट इतिहास में एक नया रिकॉर्ड बना दिया था। इंग्लैंड ने यह मैच 101 गेंदें बचाकर जीता, जो किसी भी पूर्ण सदस्य टीम द्वारा T20 इंटरनेशनल में अब तक की सबसे बड़ी जीत है। वो भी गेंदों के लिहाज से।

वहीं, भारत ने इस मुकाबले में यूएई के खिलाफ दुबई में शानदार प्रदर्शन करते हुए 93 गेंदें बचाकर जीत हासिल की, जो इस सूची में दूसरे स्थान पर है। श्रीलंका और जिम्बाब्वे ने भी 90-90 गेंदें बचाकर बड़ी जीत दर्ज की थी, जो इस रिकॉर्ड लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।

पूर्ण सदस्य टीम द्वारा सबसे अधिक गेंदें बचाकर जीत

  • 101 इंग्लैंड बनाम ओमान नॉर्थ साउंड 2024
  • 93 भारत बनाम यूएई दुबई 2025
  • 90 श्रीलंका बनाम नेट चैटोग्राम 2014
  • 90 ज़िम्बाब्वे बनाम मोज़ाम्बिक नैरोबी 2024

यह मुकाबला टी20 में फुल मेंबर टीम में सबसे कम गेंदों में से भी एक है। यह मुकाबला 106 गेंदों  में खत्म हो गया। इस सूची में श्रीलंका और नेट का मुकाबला पहले नंबर पर हैं। 2014 में 93 गेंदों पर ही यह मुकाबला खत्म हो गया था।

पूर्ण सदस्य टीम के किसी भी टी20 मैच में सबसे कम गेंदें

  • 93 नेट बनाम श्रीलंका चटगाँव 2014
  • 99 ओमान बनाम इंग्लैंड नॉर्थ साउंड 2024
  • 103 नेट बनाम श्रीलंका शारजाह 2021
  • 106 यूएई बनाम भारत दुबई 2025

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील