- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India Won The Match Against Uae In Asia Cup 2025
IND vs UAE: एशिया कप में भारत ने जीत के साथ किया आगाज, कुलदीप की फिरकी के बाद गरजा अभिषेक का बल्ला
IND vs UAE: भारत ने जीत के साथ एशिया कप की शुरुआत कर दी है। अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए जीत को और आसान बना दिया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

भारतीय क्रिकेट टीम (Image- Social Media)
India vs United Arab Emirates, Asia Cup: एशिया कप का आगाज भारत ने जीत के साथ किया। भारतीय टीम ने यूएई को महज 4.3 ओवरों में हरा दिया। भारतीय टीम ने 93 गेंद बाकी रहते इस मुकाबले को 9 विकेट से जीत लिया। अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ पारी से भारत ने इस जीत को और आसान बना दिया। इससे पहले कुलदीप यादव और शिवम दुबे ने 7 विकेट लेकर यूएई को नतमस्तक कर दिया।
भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएई की पूरी टीम 57 रनों पर सिमट गई। हालांकि, यूएई की शुरुआत अच्छी रही थी। पहले विकेट के लिए दोनों ओपनर बल्लेबाज मुहम्मद वसीम और अलीशान शराफू के बीच 26 रनों की साझेदारी हुई। शराफू 22 रन बनाकर आउट हो गए। शराफू के बाद कोई बल्लेबाज मुहम्मद वसीम को साथ कोई नहीं दिया।
9 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके
29 के स्कोर पर जोहैब 2 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद 47 के स्कोर पर राहुल चोपड़ा 3 रन बनाकर चलते बने। उसके बाद 48 के स्कोर पर मुहम्मद वसीम आउट हो गए। उन्होंने 19 रनों की पारी खेली। उसके बाद हर्षित कौशिक ने 2 रन बनाकर चलते बने। कुलदीप ने एक ओवर में ही तीन विकेट लेकर यूएई की कमर तोड़ दी। उसके बाद ध्रुव ने 1, सिमरनजीत ने 1, हैदर ने और रोहिद खान 2 रन बनाकर आउट हो गए।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर VPL ऑक्शन में छाए अपूर्व वानखेड़े, बने सबसे महंगे खिलाड़ी; फ्रेंचाइजियों ने खिलाड़ियों पर लुटाया पैसा
UAE के बाहर होने के बाद OPEC+ ने लिया बड़ा फैसला, क्या कच्चे तेल की कीमतों पर लगेगा लगाम? जानें सबकुछ
IPL 2026: वैभव का विकेट पर जश्न मनाना काइल जेमिसन को पड़ा भारी, BCCI ने लिया एक्शन, देखें VIDEO
Israel UAE: ईरान को गिरने की तैयारी! इजरायल ने UAE में तैनात किए घातक लेजर हथियार और सैन्य दस्ता
यह भी पढ़ें: IND vs UAE: तीन स्पिनर के साथ उतरा भारत, अर्शदीप को नहीं मिला मौका; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत के गेंदबाजों का कमाल
भारत के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए कुलदीप यादव ने 7 रन देकर 4 विकेट चटकाए। वहीं शिवम दुबे ने 4 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। बुमराह ने 3 ओवर में 19 रन खर्च करके 1 विकेट चटकाए। अक्षर पटेल ने 1 और वरुण चक्रवर्ती ने 1 विकेट चटकाए।
अभिषेक की आक्रामक शुरुआत
जवाब में इस आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने महज 27 गेंदों ही मुकाबले को जीत लिया। अभिषेक शर्मा ने पारी की शुरुआत छक्के के साथ की। उसके बाद तो उन्होंने आक्रामक तेवर दिखाते हुए 16 गेंदों का सामना किया। इस दौरान उन्होंने दो चौके और तीन छक्कों की मदद से 30 रन बनाए। वहीं शुभमन गिल ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 9 गेंदों में 20 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 2 चौके और एक छक्के लगाए। वहीं सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 7 रन बनाकर मुकाबले को जीत लिया।
India won the match against uae in asia cup 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Maharashtra Weather Update: नागपुर समेत विदर्भ में बदलेगा मौसम, IMD ने तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी दी
May 05, 2026 | 07:25 AMनवभारत विशेष: धमाकेदार जीत से बीजेपी ने सभी को पस्त किया, एग्जिट पोल करीब-करीब सही निकले
May 05, 2026 | 07:24 AMIPL 2026: रोहित-रिकल्टन के तूफान में उड़ा लखनऊ, लगातार छठा मैच गंवाया, Hitmen के लौटते ही मुंबई को मिली जीत
May 05, 2026 | 07:17 AMNavabharat Nishanebaaz: आज चल रही है स्पेस एज, लेकिन राजनीति में परसेंटेज
May 05, 2026 | 07:12 AM5 राज्यों के चुनाव में महाराष्ट्र के नेताओं का दम, गडकरी-फडणवीस की रणनीति से भाजपा को बढ़त
May 05, 2026 | 07:12 AMबंगाल से महाराष्ट्र तक भाजपा की विजय लहर, फडणवीस-शिंदे ने विपक्ष पर साधा निशाना
May 05, 2026 | 06:56 AMChandrapur Crime: भद्रावती में मर्डर केस का पर्दाफाश, पुलिस ने पत्नी समेत 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
May 05, 2026 | 06:52 AMवीडियो गैलरी

बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM














