इंग्लैंड टीम (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs ENG: दूसरे टेस्ट के पहले दिन खिलाड़ियों ने क्यों पहना आर्मबैंड, जानें वजह

भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे। जानें दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने क्यों आर्मबैंड पहनकर मैदान में उतरे।

उज्जवल सिन्हा

बर्मिंघम: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जा रहा है। दूसरे टेस्ट मुकाबले में भारत और इंग्लैंड टीम के खिलाड़ियों ने पहले दिन काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे। दोनों टीमों के खिलाड़ी ने इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर वेन लार्किन के निधन पर काली पट्टी बांधकर श्रद्धांजलि दी।

वेन लार्किन ने इंग्लैंड के लिए 1979 से लेकर 1991 के दौरान 13 टेस्ट और 25 वनडे मैच खेले थे। 1990 में सबीना पार्क में वेस्टइंडीज के खिलाफ विजयी रन बनाकर टीम को जीत दिलाई थी। वेन लार्किन का निधन 28 जून को हुआ। जिसके बाद दूसरे टेस्ट के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और एक मिनट का मौन भी रखा।

पहले टेस्ट में तीन दिन खिलाड़ियों ने पहनी थी आर्मबैंड

भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना के पीड़ितों, डेविड लॉरेंस और दिलीप दोशी की याद में लीड्स में 20 से 24 जून तक खेले गए पहले टेस्ट के पहले, तीसरे और पांचवें दिन काली पट्टियां भी पहनीं।

इंग्लैंड के लिए वेन लार्किन का रिकॉर्ड

उन्होंने 20 जून 1979 को मैनचेस्टर में खेले गए एकदिवसीय मैच के दौरान न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया और एक अंग्रेजी खिलाड़ी के रूप में उनका आखिरी मैच (वनडे) 10 जनवरी 1991 को मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ था। इस दौरान लार्किन ने 13 टेस्ट में 493 और 25 वनडे में 591 रन बनाए।

दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड पहले करेगा गेंदबाजी

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने बुधवार (2 जुलाई) को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड की टीम ने कोई बदलाव नहीं किया। पहले मैच के दौरान जो खिलाड़ी खेले थे, उन्हें ही प्लेइंग 11 में शामिल किया गया। वहीं भारतीय टीम ने इस मुकाबले में तीन बदलाव किए हैं।

विश्व के नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, बाएं हाथ के बल्लेबाज बी साई सुदर्शन और तेज गेंदबाज ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर दूसरे टेस्ट में नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह आकाश दीप, वाशिंगटन सुंदर और नीतीश कुमार रेड्डी को शामिल किया गया है। 20 से 24 जून तक हेडिंग्ले में खेले गए सीरीज के पहले मैच में भारत के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे बुमराह को कार्यभार प्रबंधन के तहत एजबेस्टन टेस्ट से आराम दिया गया है और वे लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे टेस्ट में खेलेंगे।

DUSU Election Result 2026 LIVE: वोटों की गिनती जारी, ABVP-NSUI में कांटे की टक्कर; हर अपडेट यहां

NGT के समापन सत्र का PM नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन, न्यूक्लियर से लेकर सोलर एनर्जी तक भारत के फोकस पर की बात

UN में भारत का सख्त संदेश: भू-राजनीतिक तनाव का निशाना नहीं बननी चाहिए समुद्री आवाजाही

दिल्ली गैंगरेप मामले में NCW का एक्शन, पुलिस कमिश्नर से रिपोर्ट मांगी; 10/11 सितंबर की रात हैवानियत

डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B फीस को 12 महीने के लिए बढ़ाया, जानिए भारत के लोगों पर क्या पड़ेगा असर ?