ICC रैंकिंग में पंत ने लगाया छलांग, दोनों पारियों में शतक लगाने का मिला इनाम

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मुकाबले में दो पारियों में दो शतक लगाकर टेस्ट रैंकिंग में एक स्थान उपर आ गए हैं।
rishabh pant
Updated on

दुबई: आईसीसी ने भारत और इंग्लैंड के दूसरे टेस्ट से पहले खिलाड़ियों की रैंकिंग की घोषणा कर दी है। आईसीसी ने बुधवार को नए रैंकिंग का ऐलान किया। इस नवीनतम बल्लेबाजी रैंकिंग में भारत के आक्रामक विकेटकीप-बल्लेबाज ऋषभ पंत एक स्थान के फायदे के साथ छठे स्थान पर पहुंच गए हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ दोनों पारियों में शतक बनाने के बाद ऋषभ पंत की रैंकिंग में सुधार हुआ है। पहले टेस्ट मुकाबले में की पहली पारी में 134 और दूसरी पारी में 118 रन बनाए। दो शतकों के साथ पंत करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग प्वॉइंट पर पहुंच गए हैं। इस समय वो 801 अंकों के साथ छठे स्थान पर है। वह शीर्ष पर चल रहे इंग्लैंड के जो रूट से सिर्फ 88 अंक पीछे हैं। पंत ने जुलाई 2022 में करियर की सर्वश्रेष्ठ पांचवीं रैंकिंग हासिल की थी।

जो रूट पहले स्थान पर मौजूद

सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल चौथे स्थान पर बरकरार हैं और बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष भारतीय है। कप्तान शुभमन गिल एक स्थान के नुकसान से 21वें पायदान पर हैं। भारत के खिलाफ हेडिंग्ले टेस्ट में 28 और नाबाद 53 रन की पारी खेलने वाले रूट ने दूसरे स्थान पर काबिज इंग्लैंड के अपने हमवतन हैरी ब्रूक पर 15 अंक की बढ़त बना रखी है। भारत के खिलाफ पहले टेस्ट की दूसरी पारी में 149 रन की मैच विजयी पारी खेलने वाले इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट करियर के सर्वश्रेष्ठ आठवें स्थान पर हैं। उन्हें खेलते हुए देख… टीम इंडिया के इस खिलाड़ी से प्रभावित हैं इंग्लिश कप्तान

जसप्रीत बुमराह टॉप पर बरकरार

गेंदबाजी रैंकिंग में भारत के तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआई करने वाले जसप्रीत बुमराह 907 रेटिंग अंक के साथ शीर्ष पर कायम हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में पांच विकेट चटकाए थे। दक्षिण अफ्रीका के कागिसो रबादा और ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर बरकरार हैं। जोश हेजलवुड एक स्थान के फायदे से चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के स्पिनर नोमान अली को पछाड़ा। इस बीच भारत के रविंद्र जडेजा भी टेस्ट ऑलराउंडर की सूची में शीर्ष पर बने हुए हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com