भारत ए टीम (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

एशिया कप राइजिंग स्टार्स के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, ओमान को 6 विकेटों से रौंदा

India A Vs Oman: भारत ए ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के 10वें मुकाबले में ओमान को 6 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। हर्ष दुबे के नाबाद अर्धशतक ने जीत सुनिश्चित की।

उज्जवल सिन्हा

Asia Cup Rising Stars 2025, India A Vs Oman: भारत और ओमान के बीच खेले गए एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के 10वें मुकाबले में भारत ए ने ओमान को 6 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। हालांकि, इस मुकाबले से पहले भारत ए को पाकिस्तान शाहीन्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। लीग राउंड में भारत ए ने 3 मैचों में 2 जीत के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

दोहा के वेस्ट इंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए 10वें मुकाबले में भारत ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी का आमंत्रण मिलने पर ओमान टीम की शुरुआत अच्छी रही। पहले विकेट के लिए करण सोनवाले और हम्माद मिर्जा के बीच 37 रनों की साझेदारी हुई। हम्माद मिर्जा 32 रन बनाकर 37 के स्कोर पर आउट हो गए। उसके बाद करण सोनवाले 12 रन बनाकर आउट हो गए।

वसीम अली का पचासा

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे वसीम अली ने एक छोर को संभाले रखा लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे। नारायण साईशिव 16 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद किसी बल्लेबाज ने दहाई का आंकड़ा पार नहीं किया। वसीम अली अंत तक डटे रहे और 45 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 54 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और एक छक्के लगाए। भारत ए के लिए गेंदबाजी करते हुए गुरजपनीत सिंह ने 2, सुयश शर्मा ने 2, हर्ष दुबे ने 1, नमन धीर ने 1 और वैश्यक ने 1 विकेट चटकाए।

जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत ए टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 17 के स्कोर पर प्रियांश आर्या 10 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं वैभव सूर्यवंशी भी 12 रन बनाकर चलते बने। उसके बाद नमन धीर और हर्ष दुबे ने पारी को संभाला। हालांकि नमन धीर भी 30 रन बनाकर आउट हो गए।

हर्ष दुबे का अर्धशतक

यहां से हर्ष दुबे ने नेहाल वढेरा के साथ 66 रनों की साझेदारी करके टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। इसी बीच हर्ष दुबे ने अपना अर्धशतक पूरा किया। हर्ष दुबे ने 44 गेंद का सामना करते हुए 7 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 53 रन बनाए। वहीं नेहाल वढेरा 23 रन बनाकर आउट हो गए। जितेश शर्मा ने अपनी पहली ही गेंद पर चौका लगाकर जीत दिला दी है। ओमान के लिए जय ने 1 और शफीक जैन ने 1, आर्यन बिष्ट ने 1 और समय श्रीवास्तव ने 1 विकेट चटकाए।

Explainer: क्या वाकई ग्रीन हैं ग्रीन क्रैकर्स, प्रदूषण, सेहत और जेब पर कितना असर? आसान भाषा में समझें

ओडिशा सरकार का शिक्षकों को बड़ा तोहफा, प्रभारी प्रधानाचार्यों को हर महीने मिलेगा 10 हजार रुपये तक भत्ता

Festival Business: दिवाली पर देश में 7 लाख करोड़ रुपये का कारोबार, कैट ने 15-18% वृद्धि की जताई उम्मीद

प्रधानमंत्री आवास योजना: नई लिस्ट में नाम आया या नहीं, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें; जानें सारी डिटेल

Platform Ticket: दिवाली और छठ पर रेलवे स्टेशनों में एंट्री होगी मुश्किल? 15 नवंबर तक प्लेटफॉर्म टिकट पर रोक