Ranji Trophy: विदर्भ के हर्ष दुबे ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, घरेलू पिच पर ऐसा कारनामा करने वाले पहले गेंदबाज

हर्ष ने फाइनल मुकाबले के तीसरे दिन लंच से पहले दो विकेट लेकर बिहार के आशुतोष अमन की बराबरी कर ली है। वहीं लंच के बाद 1 विकेट लेते ही उन्होंने रणजी ट्रॉफी में नया इतिहास रच दिया है। 
विदर्भ के हर्ष दुबे ने हासिल की बड़ी उपलब्धि
हर्ष दुबे (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

स्पोर्ट्स डेस्क: बीसीसीआई द्वारा आयोजित रणजी ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में हर्ष दुबे ने दो विकेट लेते ही एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी की बराबरी कर ली है। हर्ष ने फाइनल मुकाबले के तीसरे दिन लंच से पहले दो विकेट लेकर बिहार के आशुतोष अमन की बराबरी कर ली है। वहीं लंच के बाद 1 विकेट लेते ही उन्होंने रणजी ट्रॉफी में नया इतिहास रच दिया है।

हर्ष दुबे ने विदर्भ को लंच से पहले दो सफलता दिलाई। हर्ष ने तीसरे दिन सबसे पहले आदित्य सरवटे को आउट करके विदर्भ को थोड़ी राहत दिला दी। उसके बाद हर्ष ने सलमान नजीर को आउट करके रणजी ट्रॉफी के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में आशुतोष अमन की बराबरी की।

चायकाल के बाद हर्ष दुबे ने एक विकेट लेकर रणजी ट्रॉफी के इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। हर्ष ने आशुतोष अमन के रिकॉर्ड को तोड़कर नया कीर्तिमान रच दिया। हर्ष ने निधीश को आउट करके सीजन का 69वां विकेट लिया।

रणजी ट्रॉफी के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

  1.  हर्ष दुबे (विदर्भ) - 69 विकेट (2024/25)
  2. आशुतोष अमन (बिहार) - 68 विकेट (2018/19)
  3. जयदेव उनादकट (सौराष्ट्र) - 67 विकेट (2019/20)
  4. कंवलजीत सिंह (हैदराबाद) - 59 विकेट (1999/00)
  5. डी ए जडेजा (सौराष्ट्र) - 59 विकेट (2018/19)
  6. शाहबाज नदीम (झारखंड) - 56 विकेट (2018/19)

हर्ष दुबे को पहली बार सभी रणजी मैच खेलने का मौका मिला यह दुबे का पहला पूर्ण रणजी सीज़न है। बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर के रूप में हर्ष को मौका इसलिए मिला कि दो बार के रणजी विजेता आदित्य सरवटे विदर्भ छोड़कर केरल चले गए। जिसका हर्ष दुबे के पूरा फायदा उठाया और रणजी ट्रॉफी के इस सीजन में 7 बार पांच विकेट लिए। जबकि 2 बार 10 विकेट हॉल भी पूरे कर चुके हैं। खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रणजी ट्रॉफी में साल 2024-25 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com