भारत बनाम श्रीलंका (सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs SL Test Series 2026: श्रीलंका दौरे के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान? बुमराह और सुंदर पर बड़ा अपडेट

IND vs SL 2026: लिमिटेड ओवर सीरीज के बाद भारतीय टीम अब श्रीलंका दौरे पर दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। जानिए संभावित भारतीय टीम, सीरीज का पूरा शेड्यूल और बुमराह-सुंदर की फिटनेस पर अपडेट।

सृष्टि मौर्य

India vs Sri Lanka Test Series 2026 Schedule: आयरलैंड, इंग्लैंड और जिम्बाब्वे के खिलाफ लगातार 10 T20 मुकाबले खेलने के बाद अब भारतीय टीम का फोकस टेस्ट क्रिकेट पर होगा। टीम अगस्त में दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका दौरे पर जाएगी। ये सीरीज आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 का हिस्सा रहने वाली है। भारताय टीम डब्ल्यूटीसी स्टैंडिंग में श्रीलंका से एक कदम आगे यानी, पांचवें स्थान पर रहते हुए इस सीरीज में उतरेगी।

कब और कहा भिड़ेंगी दोनो टीमें?

भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC), कोलंबो में होगा। भारत फिलहाल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है, जबकि श्रीलंका छठे स्थान पर मौजूद है। दोनों टीमें WTC फाइनल की दौड़ में अपनी स्थिति मजबूत करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी।

इस साल भारत ने अब तक सिर्फ एक टेस्ट मैच खेला है, जो अफगानिस्तान के खिलाफ था। हालांकि वह मुकाबला मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र का हिस्सा नहीं था। ऐसे में श्रीलंका दौरा भारत के लिए डब्ल्यूटीसी 2025-27 का पहला टेस्ट असाइनमेंट होगा। इससे पहले भारत ने पिछले साल घरेलू मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेली थी।

कब होगा टीम का ऐलान?

भारत की टेस्ट टीम को लेकर जल्द तस्वीर साफ हो सकती है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने पुष्टि की है कि अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति मंगलवार तक श्रीलंका दौरे के लिए टीम का ऐलान कर देगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सैकिया ने कहा, 'मंगलवार तक हम टेस्ट टीम की घोषणा कर देंगे।'कप्तान के तौर पर शुभमन गिल के ही टीम की कमान संभालने की उम्मीद है और हाल की टेस्ट टीम का अधिकांश हिस्सा बरकरार रह सकता है।

बुमराह और सुंदर की फिटनेस पर नजर

चयनकर्ताओं के सामने सबसे बड़ा सवाल जसप्रीत बुमराह की फिटनेस को लेकर है। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और निर्णायक वनडे से पहले उनके बाएं घुटने में सूजन आ गई थी, जिसके कारण वह मुकाबला नहीं खेल सके। श्रीलंका दौरे पर उनकी उपलब्धता फिटनेस रिपोर्ट पर निर्भर करेगी।

वहीं ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर के पहले टेस्ट में खेलने की संभावना कम मानी जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें हैमस्ट्रिंग में चोट लगी है, जिससे गॉल टेस्ट में भारत के स्पिन और बल्लेबाजी संयोजन पर असर पड़ सकता है।

क्या रवींद्र जडेजा की होगी एंट्री?

हालांकि भारत के लिए राहत की खबर रवींद्र जडेजा को लेकर है। टेनिस एल्बो की समस्या से उबर चुके जडेजा चयन के लिए उपलब्ध हैं। इंग्लैंड के खिलाफ हालिया वनडे सीरीज में उन्हें मौका नहीं मिला था, जिसमें भारत को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था।

संभावित भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, मानव सुथार, गुरनूर बराड़ और हर्ष दुबे।

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज 2026 शेड्यूल

टेस्ट तारीख स्थान
पहला टेस्ट 15–19 अगस्त 2026 गॉल
दूसरा टेस्ट 23–27 अगस्त 2026 एसएससी, कोलंबो

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब