टीम इंडिया (Image- Social Media) 
क्रिकेट

T20 वर्ल्ड कप के बीच आज बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, देखने को मिलेगा एक ही दिन में '2 मैच' का रोमांच

India Women Vs Bangladesh: पहले एशिया कप राइजिंग स्टार्स के फाइनल में भारतीय महिला टीम बांग्लादेश से भिड़ेगी, फिर टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में पुरुष टीम का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा।

अर्पित शुक्ला

T20 World Cup 2026: 22 फरवरी 2026 भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक यादगार और रोमांचक दिन होने वाला है, जिसे 'सुपर संडे' भी कहा जा सकता है। इस दिन दो बड़े और दिलचस्प मैच होंगे, जिनमें टीम इंडिया अपने दबदबे को कायम रखने के लिए मैदान पर उतरेगी और महिला क्रिकेट में भी युवा प्रतिभाओं की चमक देखने को मिलेगी। हालांकि, ये दोनों मैच अलग-अलग समय पर होंगे, जिससे फैंस दोनों का पूरा लुत्फ उठा सकेंगे।

टीम इंडिया की सुपर-8 में एंट्री

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 राउंड में भारत का अभियान शुरू होने जा रहा है। टीम इंडिया का मुकाबला साउथ अफ्रीका से होगा. यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेले जाएगा। भारत ने ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन करते हुए अजेय रहते हुए सुपर 8 में जगह बनाई है। अब सुपर 8 ग्रुप 1 में यह पहला मैच भारतीय टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगा। साउथ अफ्रीका भी शानदार फॉर्म में है, और दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला क्रिकेट फैंस के लिए बेहतरीन होगा. सुर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम अपनी मजबूत बल्लेबाजी और गेंदबाजी के साथ विरोधियों को चुनौती देगी।

महिला क्रिकेट का रोमांचक फाइनल

टी20 वर्ल्ड कप के इस अहम मैच से पहले महिला क्रिकेट में भी एक बड़ा फाइनल देखने को मिलेगा। ACC महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का फाइनल भारत ए और बांग्लादेश ए के बीच होगा। यह मैच बैंकॉक के टर्डथाई क्रिकेट ग्राउंड में भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगा। भारत ए टीम लगातार दूसरी बार खिताब जीतने के लिए एक मजबूत दावेदार मानी जा रही है। टीम ने सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन किया था, जहां कप्तान राधा यादव ने मैच विनर की भूमिका अदा की थी. वहीं बांग्लादेश ए भी पाकिस्तान को हराकर फाइनल में पहुंची है, और मजबूत चुनौती पेश करेगी।

हालांकि दोनों मैच अलग-अलग टूर्नामेंट और स्थानों पर हैं, लेकिन भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए यह दिन डबल धमाका साबित होगा। दोपहर में महिला टीम का फाइनल और शाम को पुरुष टीम का सुपर 8 में क्लासिक मुकाबला, क्रिकेट फैंस इन दोनों मैचों का भरपूर आनंद लेने के लिए तैयार रहेंगे।

BJP ने खुद साबित की अपनी तानाशाही... मल्लिकार्जुन खरगे ने लगाए आरोप, कांग्रेस ने पूछे 3 बड़े सवाल

टाइम मैगजीन में जगह मिली, मार्टिन लूथर किंग जूनियर की वो कहानी जो सबसे कम उम्र में नोबेल शांति पुरस्कार दिलाई

पहली बार CJP के समर्थन में आए राहुल गांधी, सौरव-आशुतोष को तिहाड़ भेजने पर जताई नाराजगी, बोले- यह कायरता है

फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, हाईजैक अलर्ट से मचा हड़कंप, पायलट ने भेजा Squawk 7500 सिग्नल

बिना सबूत हटाए जा रहे वोटर्स के नाम, SIR पर सियासी संग्राम, पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा का बड़ा दावा