- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India Vs South Africa Match Weather Updates T20 World Cup 2026
IND vs SA: भारत का पहला सुपर-8 मुकाबला, अहमदाबाद में बारिश बनेगी विलेन, जानें क्या कहता है मौसम का मिजाज?
India vs South Africa: सुपर-8 में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 22 फरवरी को शाम 7 बजे से अहम मुकाबला खेला जाना है। इससे पहले आइए अहमदाबाद में मौसम रिपोर्ट पर चर्चा कर लेते हैं।
- Written By: संजय बिष्ट

भारत बनाम साउथ अफ्रीका (फोटो- सोशल मीडिया)
IND vs SA T20 World Cup 2026 Match Weather Report: भारतीय टीम ने टी20 विश्वकप में अब तक कुल चार मुकाबले खेले हैं। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम ने इस सभी मुकाबलों को जीता है। अब टीम इंडिया सुपर-8 में प्रवेश कर चुकी है। सुपर-8 में टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ 22 फरवरी को खेलेगी। ये मुकाबला भारत के लिए सेमीफाइनल की राह के लिए बेहद अहम माना जा जा रहा है।
ऐसे में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले पर सभी क्रिकेट फैंस की नजर हैं। इसके अलावा फैंस इस महामुकाबले की मौसम रिपोर्ट के बारे में भी जानने को उत्सुक नजर आ रहे हैं। आइए इसी कड़ी में जानते हैं कि इस दिन बारिश मुकाबले पर अपना असर डालेगी या नहीं।
IND vs SA मुकाबले में क्या कहता है मौसम का मिजाज?
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सुपर-8 के इस मुकाबले पर दुनिया की नजर है। इस मैच में सभी को मौसम अच्छा रहने की उम्मीद है। गौरतलब है कि ये मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा। अगर अहमदाबाद में इस वक्त के मौसम की बात करें तो ये बिल्कुल साफ रहने वाला है। 22 फरवरी को अहमदाबाद का तापनाम 34 से लेकर 37 डिग्री सेल्सियस तक रहने वाला है। वहीं, ह्यूमिडिटी 24 प्रतिशत के आसपास रहने की उम्मीद जताई जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत, ईडन गार्डन्स में KKR को 40 रनों से दी करारी शिकस्त
‘हिटमैन’ के क्लब में KL राहुल की एंट्री, IPL में मचाया ऐसा गदर कि रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
IPL 2026 के आखिरी लीग में DC और KKR आमने-सामने, दिल्ली ने कोलकाता को जीत के लिए दिया 204 रनों विशाल का टारगेट
MI को हराकर IPL 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली अंतिम टीम बनी राजस्थान, वानखेड़े में 30 रनों से जीता मुकाबला
इस दिन अहमदाबाद की हवा लगभग 9 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से चलेगी। इस रिपोर्ट को देखने के बाद फैंस इस मुकाबले का बिना बारिश के आनंद ले पाएंगे। हांलाकि खिलाड़ियों के लिए गर्मी परेशानी का सबब बन सकती है। दूसरी तरफ भारतीय खिलाड़ियों को अक्सर गर्मी में खेलने की आदत होती है, लेकिन साउथ अफ्रीका को अहमदाबाद की गर्मी परेशान कर सकती है।
पिच रिपोर्ट
नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार रहती है। अहमदाबाद के इस मैदान पर जमकर चौके-छक्के लगते हैं। नीदरलैंड के खिलाफ इस मैदान पर खेले गए आखिरी मैच में भारतीय टीम स्कोर बोर्ड पर 176 रन लगाने में सफल रही थी। इस ग्राउंड पर पहली पारी का औसतन स्कोर 173 रन रहा है। वहीं, दूसरी इनिंग का एवरेज स्कोर 151 रन है।
भारत का स्क्वॉड
ईशान किशन (विकेटकीपर,) संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल (उपकप्तान), कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह।
ये भी पढ़ें: कैसे भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच फ्री में देखें? ये है लाइव स्ट्रीमिंग की डिटेल
साउथ अफ्रीका का स्क्वॉड
क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, एडन मार्करम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, जेसन स्मिथ, मार्को यान्सन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया, लुंगी एनगिडी, कॉर्बिन बॉस, जॉर्ज लिंडे, ट्रिस्टन स्टब्स, क्वेना मफाका।
India vs south africa match weather updates t20 world cup 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
विरार-अलीबाग कॉरिडोर परियोजना को मिली रफ्तार, पर्यावरण मंजूरियां बनीं सबसे बड़ी चुनौती
May 25, 2026 | 09:59 AMसंभाजीनगर में 200 करोड़ का प्राणि संग्रहालय अंतिम चरण में, सफारी पार्क पर सरकार की मंजूरी का इंतजार
May 25, 2026 | 09:56 AMशादी के नाम पर ठगी: जिसने भाई बनकर कन्यादान किया, वही निकला दुल्हन का असली पति
May 25, 2026 | 09:55 AMजरूरत पड़ी तो फिर करेंगे हमला…, अमेरिका-ईरान बातचीत के बीच इजरायल ने दी खुली चेतावनी, कहा- हम पूरी तरह तैयार
May 25, 2026 | 09:37 AMनौतपा की शुरुआत के बीच मानसून का तहलका, 18 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR और यूपी में लू का सितम
May 25, 2026 | 09:36 AMदेश में शिशु मृत्यु दर के मामले में दूसरे नंबर पर MP, हर 1000 में से 35 बच्चे नहीं देख पाते पहला जन्मदिन
May 25, 2026 | 09:29 AM30% मुस्लिम आबादी को खुश करने… बकरीद की छुट्टी पर बीजेपी का ममता बनर्जी पर सीधा वार, लगाया तुष्टिकरण का आरोप
May 25, 2026 | 09:26 AMवीडियो गैलरी

UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM














