भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट  सोर्स- सोशल मीडिया
क्रिकेट

IND vs NZ: स्कूल बंक कर मैच देखने पहुंचे बच्चे, बड़े स्क्रीन पर खुद को देखा तो छिपाया मुंह; देखें VIDEO

IND vs NZ 1st Test: वेलिंगटन टेस्ट के पांचवें दिन स्कूल बंक कर मैच देखने पहुंचे कुछ बच्चे यूनिफॉर्म में लंच करते दिखे। कैमरे की नजर पड़ते ही मुंह छिपाते इन बच्चों का मजेदार रिएक्शन अब वायरल हो रहा है।

राहुल उपाध्याय

Highlights:

  • भारत-न्यूजीलैंड पहले टेस्ट के पांचवें दिन आज सुबह के सेशन में कुछ बच्चे मैच देखते नजर आए।

  • कैमरे की नजर पड़ते ही और बड़ी स्क्रीन पर खुद को देखकर बच्चों के होश उड़ गए।

  • बच्चों का यह मजेदार रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

IND vs NZ 1st Test Wellington Basin Reserve: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पांचवें दिन मैदान पर एक बेहद मजेदार नजारा देखने को मिला। सोमवार, 23 नवंबर को खेल के पहले सेशन के दौरान कुछ स्कूली बच्चे मैच का लुत्फ उठाते नजर आए, लेकिन जैसे ही कैमरे की नजर उन पर पड़ी, उनके होश उड़ गए।

यूनिफॉर्म और टिफिन ने खोल दी पोल

ये बच्चे स्कूल जाने के बजाय सीधे स्टेडियम पहुंच गए थे। बच्चे अपनी स्कूल यूनिफॉर्म में थे और अपने बैग से टिफिन निकालकर लंच कर रहे थे। इसी बीच कैमरामैन ने उनका रुख किया और उन्हें स्टेडियम की बड़ी स्क्रीन पर दिखा दिया। खुद को लाइव टीवी और बड़ी स्क्रीन पर देख बच्चों ने तुरंत अपना चेहरा छिपाने की कोशिश की।

हालांकि, कुछ ही पलों में उनकी झिझक खत्म हुई और वे फिर से बेफिक्र होकर मैच का आनंद लेते दिखे। रंगे हाथों पकड़े जाने पर उनका यह मासूम और घबराया हुआ रिएक्शन अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

फ्री एंट्री का उठाया फायदा

दरअसल, न्यूजीलैंड में टेस्ट मैचों के पांचवें दिन तक जाने की उम्मीद कम रहती है, जिसके चलते आखिरी दिन के टिकट ज्यादा नहीं बिके थे। स्टेडियम में दर्शकों की भीड़ जुटाने के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने पांचवें दिन फ्री एंट्री का ऐलान किया था। बस फिर क्या था, मुफ्त में मैच देखने के इस मौके को इन स्कूली बच्चों ने हाथ से जाने नहीं दिया।

हार की कगार पर न्यूजीलैंड

अगर हम इस मुकाबले की बात करें तो न्यूजीलैंड की टीम पर पारी से हार का संकट मंडरा रहा है। खबर लिखे जाने तक भारत को यह टेस्ट मैच जीतने के लिए महज 5 विकेट की दरकार है, जबकि मेजबान टीम को मैच बचाने के लिए अभी दो पूरे सेशन बल्लेबाजी करनी है।

बिसलेरी के पानी को जांच में क्यों बताया गया असुरक्षित? FSSAI ने कंपनी के खिलाफ मुकदमा चलाने की दी मंजूरी

300 बार पूछें या 500 बार, जवाब नहीं बदलेंगे, सिंधु जल संधि पर सवाल से भड़के पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मलिक

फैसले की आलोचना ठीक, पर पूरी संवैधानिक संस्था को निशाना न बनाएं; हिमाचल में बोले CJI सूर्यकांत

राहुल गांधी से डिबेट के लिए BJP का जिला अध्यक्ष ही काफी, चंडीगढ़ में नितिन नबीन ने दी खुली चुनौती

सांसदों को खरीदने का धंधा किसने शुरू किया? अरविंद सावंत ने भाजपा को घेरा, इलेक्टोरल बॉन्ड पर उठाए सवाल