Harshit Rana: पाकिस्तान के बल्लेबाजों से भिड़े हर्षित राणा, विकेट लेते ही दिखाया आक्रामक तेवर; देखें VIDEO

Harshit Rana vs Pakistan: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में हर्षित राणा की पाकिस्तानी बल्लेबाजों से तीखी बहस हुई। शमीले हुसैन और रोहेल नजीर को आउट कर उन्होंने आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया।
Harshit Rana Aggressive Celebration Video
पाकिस्तान के बल्लेबाजों से भिड़े हर्षित राणाSource- Screen Capture
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • हर्षित राणा के शुरुआती तीन ओवर में पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने 37 रन बनाए।

  • राणा ने शमीले हुसैन को कैच आउट कराने के बाद आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया।

  • भारतीय तेज गेंदबाज ने रोहेल नजीर को LBW आउट कर दूसरा विकेट लिया।

Harshit Rana Aggressive Celebration Video: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबला हो और मैदान पर गर्मागर्मी न हो, ऐसा कम ही देखने को मिलता है। एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। दोहा के वेस्ट एंड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा पाकिस्तानी बल्लेबाजों से भिड़ते नजर आए। उन्होंने पहले शमीले हुसैन और फिर रोहेल नजीर को आउट करने के बाद आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया।

पहले तीन ओवर में हर्षित राणा की जमकर पिटाई

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम के सलामी बल्लेबाज शमीले हुसैन और माज सदाकत ने शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाजों पर हमला बोला। दोनों ने पहले तीन ओवर में 40 रन बना दिए। इस दौरान हर्षित राणा के शुरुआती तीन ओवर में 37 रन आए।

Harshit Rana Aggressive Celebration Video
Rising Stars Asia Cup: इंडिया ए vs पाकिस्तान ए मैच में नो हैंडशेक, टॉस में भी ड्रामा; सेमीफाइनल का समीकरण

इसके बाद चौथे ओवर में हर्षित राणा और शमीले हुसैन के बीच तीखी बहस देखने को मिली। दोनों खिलाड़ियों के बीच कई बार जुबानी जंग हुई। हालांकि, राणा तत्काल शमीले के रनों पर लगाम नहीं लगा सके, लेकिन मुकाबले में तनाव जरूर बढ़ गया।

राणा ने दिया आक्रामक अंदाज में जवाब

हर्षित राणा और शमीले हुसैन के बीच यह टक्कर ज्यादा देर तक नहीं चली। अगले ही ओवर में शमीले ने आयुष बडोनी की गेंद पर आगे बढ़कर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद को सही तरीके से टाइम नहीं कर सके। हर्षित राणा ने आसान कैच पकड़कर उनकी पारी खत्म कर दी।

विकेट मिलने के बाद राणा ने आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया और शमीले को पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद भी उनका जोश कम नहीं हुआ। वह पाकिस्तानी बल्लेबाज माज सदाकत के साथ भी बहस करते नजर आए।

Harshit Rana Aggressive Celebration Video
Rising Stars Asia Cup Live Score: पाकिस्तान के 150 रन पूरे, नवाज ने भी ठोकी फिफ्टी

रोहेल नजीर को LBW कर फिर किया सेलिब्रेशन

हर्षित राणा ने इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज रोहेल नजीर को अपना शिकार बनाया। अपने स्पेल का लगातार पांचवां ओवर कर रहे राणा ने नजीर को LBW आउट कर दिया। इस विकेट के बाद भी भारतीय तेज गेंदबाज ने आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया।

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय कप्तान तिलक वर्मा ने बताया कि उनकी टीम भी पहले बल्लेबाजी करना चाहती थी, लेकिन लक्ष्य का पीछा करने को लेकर वह खुश हैं। दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया।