होबार्ट हरिकेंस (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

WBBL 2025 में होबार्ट हरिकेंस की ऐतिहासिक जीत, स्कॉर्चर्स को हराया, 11वें सीजन में हासिल किया खिताब

WBBL 2025: ऑस्ट्रेलिया की फ्रेंचाइजी टी20 महिला बिग बैश लीग के 11वें सीजन का फाइनल होबार्ट हरिकेंस ने जीत लिया। यह टीम के इतिहास का पहला खिताब है, जिसे उन्होंने शानदार प्रदर्शन के साथ अपने नाम किया।

संजय सिंह बिष्ट

Hobart Hurricanes Women Team: ऑस्ट्रेलिया में खेली जाने वाली फ्रेंचाइजी आधारित महिला बिग बैश लीग के 11वें सीजन का फाइनल मुकाबला होबार्ट हरिकेंस और पर्थ स्कॉर्चर्स के बीच होबार्ट के बेलेरिव ओवल स्टेडियम में खेला गया। इस खिताबी मुकाबले में होबार्ट हरिकेंस ने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन करते हुए पर्थ स्कॉर्चर्स को 8 विकेट से मात दी और पहली बार महिला बिग बैश लीग का खिताब अपने नाम कर लिया।

गेंदबाजी में लिंसे स्मिथ का जलवा

फाइनल मुकाबले में पर्थ स्कॉर्चर्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन यह रणनीति उनके लिए नुकसानदायक साबित हुई। होबार्ट हरिकेंस की गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बना दिया। लिंसे स्मिथ ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए पर्थ की बल्लेबाजी को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। पर्थ की टीम 20 ओवर्स में 5 विकेट खोकर सिर्फ 137 रन ही बना सकी, जो फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में चुनौतीपूर्ण स्कोर नहीं माना गया।

ओपनिंग जोड़ी ने दिलाई मजबूत शुरुआत

138 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी होबार्ट हरिकेंस को उनकी ओपनिंग जोड़ी से शानदार शुरुआत मिली। लिजेली ली और डेनियले व्याट-हॉज ने पहले विकेट के लिए 49 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूत आधार दिया। डेनियले व्याट-हॉज 16 रन बनाकर आउट हुईं, लेकिन तब तक टीम जीत की राह पर बढ़ चुकी थी।

लिजेली ली और नताली सिवर ब्रंट की मैच विनिंग साझेदारी

डेनियले के आउट होने के बाद नताली सिवर ब्रंट क्रीज पर आईं और उन्होंने लिजेली ली के साथ मिलकर पर्थ की गेंदबाजी की कमर तोड़ दी। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 49 गेंदों में 77 रनों की अहम साझेदारी हुई, जिसने मुकाबले को पूरी तरह होबार्ट हरिकेंस के पक्ष में मोड़ दिया। लिजेली ली ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 77 रनों की शानदार पारी खेली और टीम को आसानी से जीत दिलाकर वापस लौटीं।

आठ विकेट से जीत, इतिहास रचा

होबार्ट हरिकेंस ने लक्ष्य को महज 16 ओवर्स के अंदर हासिल कर लिया और 8 विकेट से फाइनल मुकाबला अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही टीम ने महिला बिग बैश लीग के इतिहास में पहली बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

अब पुरुष बिग बैश लीग का इंतजार

महिला बिग बैश लीग के समापन के बाद अब क्रिकेट फैंस की नजरें पुरुष बिग बैश लीग पर टिकी हैं। पुरुष बीबीएल सीजन की शुरुआत 14 दिसंबर से पर्थ स्कॉर्चर्स और सिडनी सिक्सर्स के बीच खेले जाने वाले मुकाबले से होगी। भारतीय दर्शक इस टूर्नामेंट का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं, जबकि ऑनलाइन स्ट्रीमिंग जियोस्टार ऐप पर उपलब्ध रहेगी।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें