हार्दिक पांड्या और मुरली कार्तिक (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

लाइव कैमरे पर भिड़ गए हार्दिक पांड्या और मुरली कार्तिक! तीखी बहस का VIDEO सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Hardik Pandya: सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें हार्दिक पांड्या और मुरली कार्तिक के बीच तीखी बहस दिखाई दे रही है। आखिर क्या है इस वीडियो का पूरा सच, जानिए पूरी कहानी।

संजय सिंह बिष्ट

Hardik Pandya and Murali Kartik Fight Video: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसने क्रिकेट फैंस के बीच हलचल मचा दी। यह वीडियो रायपुर में खेले गए दूसरे टी20 मैच से पहले का बताया जा रहा है, जिसमें हार्दिक पांड्या और पूर्व भारतीय क्रिकेटर मुरली कार्तिक के बीच तीखी बहस होती नजर आ रही है। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह के दावे किए जाने लगे।

मैदान में एंट्री के दौरान हुई बातचीत

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि हार्दिक पांड्या अभ्यास सत्र के लिए मैदान में प्रवेश कर रहे होते हैं। इसी दौरान उनकी मुरली कार्तिक से बातचीत शुरू होती है। शुरुआत में यह बातचीत सामान्य लगती है, लेकिन कुछ ही पलों में दोनों के हाव-भाव काफी बदले हुए नजर आते हैं। वीडियो देखकर ऐसा प्रतीत होता है मानो दोनों के बीच किसी बात को लेकर गंभीर मतभेद हो गया हो।

‘बड़ा लफड़ा’ का दावा, लेकिन पुष्टि नहीं

वीडियो को शेयर करते हुए सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि हार्दिक पांड्या और मुरली कार्तिक के बीच बड़ा लफड़ा हुआ है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया कि न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच से पहले रायपुर में हार्दिक गुस्से में नजर आए। हालांकि, इस पूरे मामले को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है और न ही दोनों की ओर से कोई बयान सामने आया है।

काफी देर तक चली बातचीत

इस वीडियो में एक और खास बात यह देखने को मिलती है कि हार्दिक और मुरली कार्तिक के बीच बातचीत काफी देर तक चलती है। पहले हार्दिक बात करते हुए थोड़ी दूरी पर चले जाते हैं, फिर कुछ समय बाद दोनों दोबारा एक-दूसरे के करीब आकर चर्चा करते नजर आते हैं। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि मामला किसी गंभीर मुद्दे से जुड़ा हो सकता है, हालांकि सच्चाई क्या है, यह साफ नहीं हो पाया है।

न्यूजीलैंड सीरीज में हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन

मैदान पर हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन इस सीरीज में संतुलित रहा है। नागपुर में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में उन्होंने ऑलराउंड प्रदर्शन किया था। हार्दिक ने उस मैच में बल्लेबाजी करते हुए 25 रन बनाए थे और गेंदबाजी में 1 विकेट भी हासिल किया था। वहीं रायपुर में खेले गए दूसरे टी20 में उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला, लेकिन गेंदबाजी करते हुए उन्होंने एक विकेट अपने नाम किया।

फिलहाल हार्दिक पांड्या और मुरली कार्तिक के बीच वायरल वीडियो को लेकर स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है। जब तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आता, तब तक यह मामला महज कयासों और चर्चाओं तक ही सीमित रहेगा।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें