सेंट्रल जोन की टीम (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

RCB को दिलवाई ट्रॉफी...अब इस टूर्नामेंट में मचाया धमाल, फाइनल में पहुंची कैप्टन रजत पाटीदार की टीम

Duleep Trophy Semifinal: दलीप ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन ने वेस्ट जोन पर पहली पारी में बढ़त लेकर ड्रॉ मुकाबले में फाइनल में जगह पक्की की, अब भिड़ंत साउथ जोन से होगी।

उज्जवल सिन्हा

West Zone vs Central Zone, 2nd Semi-Final at Bengaluru: दलीप ट्रॉफी 2025 में बीसीसीआई द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित घरेलू टूर्नामेंट के फाइनल में सेंट्रल जोन ने अपनी जगह पक्की कर ली है। सेमीफाइनल मुकाबले में वेस्ट जोन के खिलाफ खेलते हुए सेंट्रल जोन को पहली पारी में बढ़त हासिल हुई, जिसके आधार पर उन्हें फाइनल का टिकट मिला।

नियमों के अनुसार, नॉकआउट मुकाबलों में पहली पारी में बढ़त हासिल करने वाली टीम को अगले दौर में प्रवेश मिलता है। अब सेंट्रल जोन की नजरें खिताब जीतने पर टिकी होंगी। आईपीएल के बाद लगातार दूसरी बड़ी टूर्नामेंट में रजत पाटीदार ने अपनी कप्तानी में टीम को फाइनल में पहुंचा दिया है। खिताबी मुकाबले में सेंट्रल जोन का सामना साउथ जोन से होगा। दलीप ट्रॉफी का फाइनल 11 सितंबर से खेला जाएगा।

बढ़त के कारण सेंट्रल जोन पहुंची फाइनल में

वेस्ट जोन ने पहली पारी में सभी विकेट खोकर 438 रन बनाया। वहीं पहली पारी में सेंट्रल जोन की टीम ने 600 रन बनाए। पहली पारी के आधार पर सेंट्रल जोन ने 142 रनों की बढ़त बनाई। उसके बाद दूसरी पारी में वेस्ट जोन ने 8 विकेट पर 216 रन बनाए। हालांकि, यह मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ। लेकिन बढ़त के हिसाब से सेंट्रल जोन को जीत मिली।

वेस्ट जोन की पहली पारी का हाल

वेस्ट जोन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहली पारी में वेस्ट जोन के लिए ऋतुराज गायकवाड़ ने 184 रनों की पारी खेली। उसके अलावा तनुष कोटियान ने 76, शार्दुल ठाकुर ने 64, आर्या देसाई ने 39 और श्रेयस अय्यर ने 25 रन बनाए। वेस्ट जोन ने सभी विकेट खोकर 438 रन बनाए। सेंट्रल जोन के लिए सरांश जैन ने 3, हर्ष दुबे ने 3, खलील अहमद ने 2 और दीपक चाहर ने 1 विकेट चटकाए।

सेंट्रल जोन की पहली पारी का हाल

सेंट्रल जोन ने पहली पारी में 600 रन बनाए और 142 रनों की बढ़त हासिल की। सेंट्रल जोन के लिए कोई बल्लेबाज शतक नहीं लगा सका। लेकिन सभी बल्लेबाजों ने अपना योगदान दिया। शुभम शर्मा ने सबसे ज्यादा 96 रनों की पारी खेली। उसके अलावा उपेंद्र यादव ने 87, रजत पाटीदार ने 77, दानिश मालेवार ने 76, हर्ष दुबे ने 75, सारांश जैन ने 63 और आयुष पांडे ने 40 रनों की पारी खेली। वेस्ट जोन के लिए धर्मेंद्रसिंह जडेजा ने 4, अर्जन नागवासवाला ने 3 विकेट चटकाए।

दूसरी पारी में वेस्ट जोन के बल्लेबाज नहीं कर सके कोई कमाल

पहली पारी में पिछड़ने के बाद दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल ने 64, आर्या देसाई ने 35 रनों की पारी खेलकर अच्छी शुरुआत दिलाई। उसके बाद कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। तनुष कोटियान 40 रन बनाकर नाबाद रहे। सेंट्रल जोन के लिए सरांश जैन ने 5 और हर्ष दुबे ने 3 विकेट चटकाए। यह मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ और पहली पारी में बढ़त के आधार पर सेंट्रल जोन फाइनल में पहुंच गई है।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z