ब्लेसिंग मुजारबानी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IPL 2025 में शामिल हुआ PSL का खिलाड़ी, RCB की टीम से प्लेऑफ में मचाएगा धमाल

जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी की आरसीबी टीम में एंट्री हुई है। वह दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज लुंगी एनगिडी की जगह टीम से जुड़े हैं, जो प्लेऑफ में धमाल मचा सकते हैं।

मृणाल पाठक

बेंगलुरु: आईपीएल 2025 पर भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए 1 हफ्ते की रोक लग गई थी। जिसके बाद 17 मई से इस दोबारा शुरू किया गया, लेकिन इससे कई टीमों को नुकसान हुआ है। क्योंकि, कई विदेशी खिलाड़ियों को प्लेऑफ से पहले अपने वतन लौटना है। इसी बीच अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल प्लेऑफ मैचों के लिए दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज लुंगी एनगिडी की जगह जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी को टीम में शामिल किया है।

रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। शानदार फॉर्म में चल रही आरसीबी ने इस बार कमाल का प्रदर्शन दिखाया है, जिसकी वजह से उसे ट्रॉफी का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। ऐसे में अब आरसीबी ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया है कि 28 वर्षीय जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी को लुंगी एनगिडी के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। एनगिडी 26 मई को दक्षिण अफ्रीका लौटेंगे। लुंगी लीग के स्टेट मैचों में उपलब्ध रहेंगे।

6 फीट 8 इंच लंबे मुजारबानी ने 70 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों समेत कुल 118 टी20 मैच खेले हैं। अंतरराष्ट्रीय करियर की बात करें तो उनके नाम 70 मैचों में 78 विकेट हैं, उनकी इकॉनमी 7.02 की रही है। टी20 में उन्होंने 118 मैचों में 127 विकेट लिए हैं, उनकी इकॉनमी 7.24 की रही है। जिम्बाब्वे का यह गेंदबाज पाकिस्तान सुपर लीग में कराची किंग्स और मुल्तान सुल्तान्स के लिए खेल चुका है। सीपीएल में मुजारबानी सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के लिए खेल चुका है।

पीएसएल की बात करें तो ब्लेसिंग मुजारबानी ने आईएलटी20 में 17 मैच खेले हैं। आईपीएल में उन्होंने 22 विकेट लिए हैं। पीएसएल में 15 मैच खेले हैं। सीपीएल में उन्होंने सिर्फ 3 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने सिर्फ एक विकेट लिया है।

जानकारी के लिए बता दें कि आईपीएल 2025 के लिए आरसीबी ने प्लेऑफ में क्वालीफाई कर लिया है। टीम को अपने पहले खिताब का इंतजार है। आरसीबी इस बार शानदार प्रदर्शन कर रही है, विराट कोहली का बल्ला भी खूब चल रहा है। टीम का अब अगला मैच हैदराबाद और आखिरी मैच लखनऊ सुपर जायंट्स से है।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत