-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Mohammed Shami Met Up Cm Yogi Adityanath See Photos
धमकी मिलने के बाद मोहम्मद शमी ने की CM योगी से मुलाकात, तस्वीरें हुईं वायरल
- Written By: मृणाल पाठक
मोहम्मद शमी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसमें देखा जा सकता है कि सीएम ने शमी को गुलदस्ता देकर सम्मान किया है।

मोहम्मद शमी और सीएम योगी (सोर्स- सीएम योगी एक्स)
लखनऊ: आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे मोहम्मद शमी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है। उनकी ये मुलाकात शमी को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद हुई है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें देखा जा सकता है की सीएम ने शमी का शानदार तरीके से सम्मान किया है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आधिकारिक एक्स हैंडल पर शमी और उनकी मुलाकात की तस्वीरें साझा की गई हैं। सीएम के अकाउंट से लिखा गया- भारतीय क्रिकेट टीम के मशहूर गेंदबाज मोहम्मद शमी जी से आज लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर शिष्टाचार मुलाकात हुई।
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मुलाकात के दौरान शमी ने जहां सीएम को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया, वहीं मुख्यमंत्री ने तेज गेंदबाज को वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट का तोहफा दिया। सोशल मीडिया पर ये फोटोज काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसे फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
विराट कोहली के प्रेमानंद महाराज से मिलने जाने को पर मोहम्मद शमी ने दिया दिल जीतने वाला जवाब, कहा-आपत्ति नहीं..
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया से जुड़े 4 युवा स्पिनर, नेट बॉलर्स के तौर पर मिली बड़ी जिम्मेदारी
कपिल देव का 32 साल पुराना रिकॉर्ड टूटने की कगार पर, सिर्फ 2 विकेट दूर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज
SL vs IND: श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, एयरपोर्ट पर कैसा रहा खिलाड़ियों का अंदाज? देखें वीडियो
भारतीय क्रिकेट टीम के प्रख्यात गेंदबाज मोहम्मद शमी जी से आज लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट हुई।@MdShami11 pic.twitter.com/M7DQl6VnGB — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 19, 2025
जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में मोहम्मद शमी को जान से मारने की धमकी मिली थी। धमकी मेल के जरिए मिली थी। इस मामले में मोहम्मद शमी के भाई हसीब ने एफआईआर के लिए अमरोहा पुलिस को तहरीर दी थी। अमरोहा एसपी के आदेश पर अमरोहा साइबर सेल में घटना की एफआईआर दर्ज की गई थी।
क्रिकेटर मोहम्मद शमी के भाई हसीब ने अमरोहा के पुलिस अधीक्षक को बताया था कि मोहम्मद शमी के मेल पर राजपूत सिंधार नाम की मेल आईडी से एक मेल आया है। इस मेल में उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। मेल में लिखा था- हम तुम्हें मार देंगे। सरकार हमारा कुछ नहीं कर पाएगी।
20 साल के हैं वैभव सूर्यवंशी? दाढ़ी-मूछ वाली तस्वीर ने मचाया बवाल, सच्चाई कर देगी हैरान
गौरतलब है कि आईपीएल 2025 शमी के लिए कुछ खास नहीं रहा है। उनकी टीम सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो गई है। हालांकि, आज टीम के मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स से होने वाला है, जहां सभी की नजरें शमी पर रहने की उम्मीद है।
Mohammed shami met up cm yogi adityanath see photos
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दुनिया का पहला AI Boss हुआ फेल, 4 महीने में 60 लाख का नुकसान, जानें क्या कुछ किया गलत
Aug 05, 2026 | 07:11 PMसीहोर: आष्टा के शंकर विहार में बिना अनुमति अवैध कॉलोनी काटने की आशंका; तहसीलदार ने दिए सख्त जांच के निर्देश
Aug 05, 2026 | 07:09 PMजमीनी हकीकत जानने खेतों में उतरीं चंद्रपुर की जिलाधिकारी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
Aug 05, 2026 | 07:07 PMप्रदीप रावत को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, अंतिम संस्कार में पहुंचे आमिर खान, बेटे का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
Aug 05, 2026 | 06:58 PMIndian Army SSC Tech Recruitment 2026: इंजीनियरिंग ग्रेजुएट के लिए 350 पदों पर भर्ती, 7 अगस्त तक करें आवेदन
Aug 05, 2026 | 06:45 PMढोंगी गुड्डे हैं राउत और उद्धव… गूंगी गुड़िया विवाद पर भड़के BJP नेता, याद दिलाया नारायण राणे का वो किस्सा
Aug 05, 2026 | 06:29 PMसुप्रीम कोर्ट संशोधन विधेयक 2026 पास, देश को जल्द मिलेगी पहली महिला CJI; सरकार का बड़ा ऐलान
Aug 05, 2026 | 06:27 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM














