नमन अवॉर्ड्स (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

शुभमन गिल से लेकर स्मृति मंधाना तक...जानें किसे मिलेगा कौन सा अवॉर्ड; BCCI ने जारी की विजेताओं की लिस्ट

Naman Awards Winners List: बीसीसीआई ने सालाना अवॉर्ड्स के लिए विजेतओं की सूची जारी कर दी है। राहुल द्रविड़, रोजर बिन्नी और मिताली राज को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया जाएगा।

उज्जवल सिन्हा

BCCI Annual Awards Winners List: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सालाना पुरस्कारों (2024-25) में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को सर्वश्रेष्ठ भारतीय पुरुष और महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर चुना गया है। इन दोनों खिलाड़ियों को 15 मार्च को नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

इसी अवसर पर भारत की 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य और BCCI के पूर्व अध्यक्ष रोजर बिन्नी को कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। इसके साथ ही भारतीय क्रिकेट के बैटिंग के दिग्गज और पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ को भी यह सम्मान प्राप्त होगा। महिला क्रिकेट की महान खिलाड़ी मिताली राज को भी महिला क्रिकेट के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को BCCI करेगी सम्मानित

बीसीसीआई ने सालाना अवॉर्ड्स 2024-25 के लिए विजेताओं की पूरी सूची जारी कर दी है। इस वर्ष कुल 33 पुरस्कार वितरित किए जाएंगे, जिनमें घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट दोनों में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। बीसीसीआई के नमन अवॉर्ड्स के तहत घरेलू क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने, सर्वाधिक विकेट लेने और विभिन्न फॉर्मेट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाता है। वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को इसी पैमाने पर मान्यता दी जाती है।

BCCI सालाना अवॉर्ड्स विजेताओं की सूची

क्रमांक पुरस्कार मेडल/ट्रॉफी/शील्ड विजेता प्रदर्शन
1 जगमोहन डालमिया ट्रॉफी: सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर (जूनियर डोमेस्टिक) 2024-25 मेडल इरा जाधव (मुंबई) U19 वनडे ट्रॉफी में 500 रन, U19 T20 ट्रॉफी में 258 रन, U19 T20 चैलेंजर ट्रॉफी में 143 रन
2 जगमोहन डालमिया ट्रॉफी: सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर (सीनियर डोमेस्टिक) 2024-25 मेडल शेफाली वर्मा (हरियाणा) 7 मैचों में 527 रन, 2 शतक, 2 अर्धशतक, 8 विकेट
3 सर्वाधिक विकेट लेने वाले (U16) विजय मेर्चेंट ट्रॉफी 2024-25 – एलीट ग्रुप मेडल यशबर्धन सिंह चौहान (मध्य प्रदेश) 7 मैचों में 37 विकेट @ 1.85 इकॉनमी, 3 पांच विकेट हॉल
4 सर्वाधिक विकेट लेने वाले (U16) विजय मेर्चेंट ट्रॉफी 2024-25 – प्लेट ग्रुप मेडल किशन सरकार (त्रिपुरा) 6 मैचों में 32 विकेट @ 2.38 इकॉनमी, 2 पांच विकेट हॉल
5 सर्वाधिक रन बनाने वाले (U16) विजय मेर्चेंट ट्रॉफी 2024-25 – एलीट ग्रुप मेडल शंतनु सिंह (उत्तर प्रदेश) 947 रन @ 72.85 औसत, 3 शतक, 4 अर्धशतक, HS 270
6 सर्वाधिक रन बनाने वाले (U16) विजय मेर्चेंट ट्रॉफी 2024-25 – प्लेट ग्रुप मेडल प्रीतम राज (बिहार) 491 रन @ 70.14 औसत, 1 शतक, 1 अर्धशतक, HS 304*
7 सर्वाधिक विकेट लेने वाले (U19) कूच बेहार ट्रॉफी 2024-25 – एलीट ग्रुप मेडल हेमचु्देशन जे (तमिलनाडु) 8 मैचों में 47 विकेट @ 2.61 इकॉनमी, 3 पांच विकेट हॉल
8 सर्वाधिक विकेट लेने वाले (U19) कूच बेहार ट्रॉफी 2024-25 – प्लेट ग्रुप मेडल अर्काजित रॉय (त्रिपुरा) 6 मैचों में 38 विकेट @ 2.39 इकॉनमी, 4 पांच विकेट हॉल
9 सर्वाधिक रन बनाने वाले (U19) कूच बेहार ट्रॉफी 2024-25 – एलीट ग्रुप मेडल नित्या जे पांड्या (बड़ौदा) 881 रन @ 110.13 औसत, 4 शतक, HS 265
10 सर्वाधिक रन बनाने वाले (U19) कूच बेहार ट्रॉफी 2024-25 – प्लेट ग्रुप मेडल राघवन रामामूर्ति (पॉन्डिचेरी) 782 रन @ 86.89 औसत, 4 शतक, HS 232
11 सर्वाधिक विकेट लेने वाले (U23) कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी 2024-25 – एलीट ग्रुप मेडल विक्की ओस्टवाल (महाराष्ट्र) 9 मैचों में 69 विकेट @ 2.36 इकॉनमी, 7 पांच विकेट हॉल
12 सर्वाधिक विकेट लेने वाले (U23) कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी 2024-25 – प्लेट ग्रुप मेडल दिपज्योति सैकिया (असम) 6 मैचों में 27 विकेट @ 2.75 इकॉनमी, 2 पांच विकेट हॉल
13 सर्वाधिक रन बनाने वाले (U23) कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी 2024-25 – एलीट ग्रुप मेडल मैकनील एच एन (कर्नाटक) 1037 रन @ 79.77 औसत, 3 शतक, 2 अर्धशतक, HS 345
14 सर्वाधिक रन बनाने वाले (U23) कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी 2024-25 – प्लेट ग्रुप मेडल आर. जशवंत श्रीराम (पॉन्डिचेरी) 761 रन @ 108.71 औसत, 3 शतक, 3 अर्धशतक, HS 236
15 सर्वाधिक विकेट लेने वाले रणजी ट्रॉफी 2024-25 – एलीट ग्रुप मेडल हर्ष दुबे (विदर्भ) 10 मैचों में 69 विकेट @ 2.66 इकॉनमी, 7 पांच विकेट हॉल
16 सर्वाधिक विकेट लेने वाले रणजी ट्रॉफी 2024-25 – प्लेट ग्रुप मेडल सुचित जे (नागालैंड) 6 मैचों में 43 विकेट @ 2.39 इकॉनमी, 4 पांच विकेट हॉल
17 सर्वाधिक रन बनाने वाले रणजी ट्रॉफी 2024-25 – एलीट ग्रुप मेडल यश राठौड़ (विदर्भ) 960 रन @ 53.33 औसत, 5 शतक, 3 अर्धशतक
18 सर्वाधिक रन बनाने वाले रणजी ट्रॉफी 2024-25 – प्लेट ग्रुप मेडल स्नेहल कौठंकर (गोवा) 949 रन @ 189.80 औसत, 3 शतक, 2 अर्धशतक
19 लाल अमरनाथ पुरस्कार: सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर डोमेस्टिक लिमिटेड ओवर्स 2024-25 मेडल आयुष म्हात्रे (मुंबई) 458 रन @ 65.42 औसत, SR 135.50 & 7 विकेट 7 मैचों में
20 लाल अमरनाथ पुरस्कार: सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर रणजी ट्रॉफी 2024-25 मेडल हर्ष दुबे (विदर्भ) 476 रन & 69 विकेट 10 मैचों में
21 BCCI डोमेस्टिक टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2024-25 ट्रॉफी मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन इरानी कप, सीनियर महिला T20 ट्रॉफी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी, महिला U23 वनडे ट्रॉफी
22 डोमेस्टिक क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ अंपायर 2023-24 ट्रॉफी उल्हास गांधे (विदर्भ CA)
23 सर्वाधिक विकेट (महिला ODI) 2024-25 मेडल दीप्ति शर्मा 24 मैचों में 37 विकेट
24 सर्वाधिक रन (महिला ODI) 2024-25 मेडल स्मृति मंधाना 24 मैचों में 1311 रन
25 दिलीप सरदेसाई पुरस्कार: टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट 2024-25 मेडल कोई मैच नहीं खेले
26 दिलीप सरदेसाई पुरस्कार: टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन 2024-25 मेडल कोई मैच नहीं खेले
27 सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू महिला 2024-25 ट्रॉफी श्री चरणी इंग्लैंड के खिलाफ T20I डेब्यू में 4/12, नॉटिंघम
28 सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू पुरुष 2024-25 ट्रॉफी हर्षित राणा टेस्ट, ODI और T20I में शानदार प्रदर्शन
29 सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर 2024-25 ट्रॉफी स्मृति मंधाना 36 मैचों में 1800 रन
30 पॉली उमरीगर पुरस्कार: सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय पुरुष क्रिकेटर 2024-25 ट्रॉफी शुभमन गिल 25 मैचों में 1565 रन
31 कोल C.K. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड शील्ड रोजर बिन्नी
32 कोल C.K. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड शील्ड राहुल द्रविड़
33 BCCI महिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड शील्ड मिताली राज

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी