सितांशु कोटक (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

भारत-पाक मुकाबले से पहले बल्लेबाजी कोच का बड़ा खुलासा, कहा- BCCI ने जैसे ही...

Sitanshu Kotak on IND vs PAK: एशिया कप में भारत-पाक मैच से पहले बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने कहा कि टीम का पूरा ध्यान सिर्फ खेल पर है। भारत और पाकिस्तान के बीच अच्छा मुकाबला होगा।

उज्जवल सिन्हा

India’s batting coach Sitanshu Kotak on IND vs PAK: एशिया कप में भारत ने जीत के साथ आगाज कर दी है। अब भारत का दूसरा मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 14 सितंबर को खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोट सितांशु कोटक ने कहा कि हमारा फोकस मैच पर है।

भारत के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने शुक्रवार को कहा कि जब से बीसीसीआई ने एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के सरकार के फैसले का समर्थन किया है तब से टीम का ध्यान पूरी तरह से क्रिकेट पर है। दोनों पारंपरिक प्रतिद्वंदी टीमें रविवार को यहां आमने-सामने होंगी। मई में सीमा पर बढ़े तनाव के बाद यह उनका पहला आमना-सामना होगा।

सितांशु कोटक ने क्या कहा?

कोटक ने आईसीसी अकादमी मैदान पर भारत के ट्रेनिंग सेशन के बाद मीडियाकर्मियों से कहा कि जब से बीसीसीआई ने कहा है कि वे सरकार के फैसले से सहमत हैं, हमारा फोकस हमेशा मैच पर ही रहा है। यह भारत बनाम पाकिस्तान है और यह एक दिलचस्प मुकाबला होगा। उन्होंने आगे कहा कि भारत बनाम पाकिस्तान हमेशा एक प्रतिस्पर्धी मैच होता है।

यह पूछे जाने पर कि क्या क्रिकेटर कश्मीर में हुए आतंकी हमले के बाद तनाव से सचमुच अप्रभावित रह सकते हैं तो कोटक ने बस इतना कहा कि खिलाड़ियों का ध्यान मैदान पर है और उनके दिमाग में कुछ और नहीं है। कश्मीर में हुए हमले के बाद से पाकिस्तान के साथ क्रिकेट संबंधों का बहिष्कार करने की मांग तेज हो गई थी।

पहलगाम आतंकी हमले के कारण हो रहा विरोध

अप्रैल में पहलगाम में आतंकवादी हमले में 26 पर्यटकों की मौत के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव और भारतीय सेना के आपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने को लेकर भारत में सोशल मीडिया पर काफी विरोध हो रहा है।

पहलगाम हमले के मद्देनजर पिछले महीने ही भारत सरकार ने पहली बार पाकिस्तान के साथ खेल संबंधों को लेकर नीति बनाई जिसके तहत भारत किसी भी खेल में पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय टूर्नामेंट नहीं खेलेगा, चाहे वे तटस्थ स्थान पर ही क्यों नहीं हो लेकिन बहु देशीय टूर्नामेंटों में खेलना होगा।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z