- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Asia Cup 2025 Pakistan Won The Toss Elect To Bat First Against Oman See Playing 11
एशिया कप में पहली बार ओमान के सामने उतरा पाकिस्तान, पहले करेगा बल्लेबाजी; ऐसी है प्लेइंग-11
Pakistan vs Oman: एशिया कप का चौथा मुकाबला पाकिस्तान और ओमान के बीच खेला जा रहा है। यह पहली बार है, जब दोनों टीमें आपस में भिड़ रही है। इससे पहले दोनों देशों ने आपस में कोई मुकाबला नहीं खेला है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

पाकिस्तान बनाम ओमान (फोटो-सोशल मीडिया)
Pakistan vs Oman, Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का आगाज 9 सितंबर से हो गया है। इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की टीम आज से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। पाकिस्तान का पहला मुकाबला ओमान से खेला जा रहा है। पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया किया।
पाकिस्तान और ओमान के बीच यह पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला जा रहा है। इससे पहले दोनों टीमें कभी भी आपस में कोई मुकाबला नहीं खेली है। अफगानिस्तान और यूएई के खिलाफ हुई टी20 सीरीज जीतने के बाद पाकिस्तान के हौसले बुलंद हैं। एशिया कप का यह चौथा मुकाबला खेला जा रहा है।
टॉस जीतने के बाद पाकिस्तान के कप्तान ने क्या कहा?
पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतने के बाद कहा कि हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। पिच अच्छी लग रही है और हम बड़ा स्कोर बनाना चाहते हैं। हम पिछले 2-3 महीनों से अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं, टीम एकजुट हो रही है और हम इसे जारी रखना चाहते हैं। हमारे पास तीन अच्छे स्पिनर और तीन ऑलराउंडर हैं। पहले बल्लेबाजी करते हुए हम उम्मीद से ज्यादा स्कोर करना चाहते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान के बन्नू में पुलिस वैन पर रॉकेट हमला, 1 कांस्टेबल की मौत, 2 घायल; सीमावर्ती इलाकों में बढ़ा खौफ
महायुद्ध टालने की आखिरी कोशिश! पाकिस्तान के जरिए ईरान ने व्हाइट हाउस भेजा परमाणु समझौते का ‘नया प्रस्ताव’
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग, ईरान-अमेरिका संकट के बीच ₹400 के करीब पहुंचे दाम
शहबाज ने लिखा ‘नोबेल’ पत्र…मैंने रूकवाए हैं 8 युद्ध, फिर जगा ट्रंप का नोबेल प्रेम, टैरिफ को दिया क्रेडिट
यह भी पढ़ें: …तो इस वजह से पाकिस्तान को भारत से मिलती है हार, पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खोले राज
ओमान के कप्तान जतिंदर सिंह ने कहा कि हम भी पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। एशिया की बड़ी टीमों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खेलना हमारे लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। छह महीने चुनौतीपूर्ण रहे, लेकिन हमारे खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करने और मौके का फायदा उठाने के लिए बेताब थे। हमारी टीम स्पिन प्रधान है।
एशिया कप में 8 टीमें ले रही है भाग
एशिया कप में आठ टीमें भाग ले रही हैं। पाकिस्तान और ओमान की टीम को ग्रुप ए में रखा गया है। इस ग्रुप में चौथी टीम यूएई की है। ग्रुप बी में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और हांगकांग की टीम को रखा गया है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
ओमान: जतिंदर सिंह (कप्तान), आमिर कलीम, हम्माद मिर्जा, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), शाह फैसल, हसनैन शाह, मोहम्मद नदीम, जिक्रिया इस्लाम, सुफयान महमूद, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव।
पाकिस्तान: सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम, अबरार अहमद।
Asia cup 2025 pakistan won the toss elect to bat first against oman see playing 11
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर स्पोर्ट्स हब और मेयो प्रोजेक्ट, CM फडणवीस ने किया निरीक्षण; गुणवत्ता सुधार के सख्त निर्देश
May 03, 2026 | 09:54 AMTanker Hijack: यमन तट पर फिर तनाव! तेल टैंकर पर सोनालियाई डाकुओं का कब्जा, अदन की खाड़ी में बढ़ा खतरा
May 03, 2026 | 09:47 AMBhayandar Dongri Metro Car Shed: भाईंदर के डोंगरी में फिर बढ़ा अतिक्रमण, मेट्रो कार शेड प्रोजेक्ट पर संकट
May 03, 2026 | 09:43 AMPalghar Nanivali Bike Accident: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत
May 03, 2026 | 09:30 AMNashik Crime News: स्वामी नारायण मंदिर पार्किंग में चोरी, 22 वर्षीय युवक पर कोयता और डंडे से हमला
May 03, 2026 | 09:24 AMTMC कार्यकर्ताओं में झगड़ों की ये है वजह! बंगाल BJP अध्यक्ष का बड़ा खुलासा, पॉलिटिकल मर्डर का बताया जिम्मेदार
May 03, 2026 | 09:24 AMनागपुर के धामनगांव में भीषण आग, खेतों की आग ने लिया विकराल रूप, गांव में मचा हड़कंप; कई घर जलकर राख
May 03, 2026 | 09:22 AMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM














