बाबर आजम (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

लड़कियों के 'फेवरिट जर्सी' उतरे बाबर आजम, सात समंदर पार दिखा नया अवतार, फैंस भी हो गए हैरान

Babar Azam News: बिग बैश लीग 2025-26 में रोमांच बढ़ाने के लिए सिडनी सिक्सर्स ने पाकिस्तानी स्टार बाबर आजम को टीम से जोड़ा है। उनके आने से फैन फॉलोइंग बढ़ने की उम्मीद है।

संजय सिंह बिष्ट

Babar Azam BBL Debutz: पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के सबसे बड़े सितारों में शामिल बाबर आजम अब बिग बैश लीग (BBL) में भी अपना जलवा बिखेरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। बाबर सिडनी सिक्सर्स की पिंक (मैजेंटा) जर्सी में नजर आएंगे और उन्होंने 14 दिसंबर को होने वाले सीजन के पहले मुकाबले से पहले सिडनी पहुंचकर अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है। इस मुकाबले में सिडनी सिक्सर्स का सामना पर्थ स्कॉर्चर्स से होगा।

बाबर के सिडनी पहुंचने की जानकारी खुद सिडनी सिक्सर्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से साझा की। टीम ने लिखा था कि “सिडनी में आपका स्वागत है बाबर आजम।” जिसके बाद फैन्स के बीच उत्साह साफ देखने को मिला।

26 घंटे के लंबे सफर के बाद सिडनी पहुंचे बाबर

पाकिस्तान से ऑस्ट्रेलिया तक बाबर आजम ने करीब 26 घंटे का लंबा सफर तय किया। सिडनी पहुंचने के बाद उन्होंने कहा कि वह इस वीकेंड मैजेंटा जर्सी में खेलने को लेकर काफी उत्साहित हैं। बाबर ने साफ किया कि वह पर्थ जैसे तेज विकेट पर बल्लेबाजी करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

उनके आने से सिडनी सिक्सर्स को न सिर्फ मैदान पर मजबूती मिलेगी, बल्कि टीम की फैन फॉलोइंग और व्यूअरशिप में भी बड़ा उछाल आने की उम्मीद जताई जा रही है। सोशल मीडिया पर पहले से ही बाबर के समर्थकों की भारी मौजूदगी देखने को मिल रही है।

बाबर आजम के लिए सिडनी सिक्सर्स ने एक अनोखी पहल भी की है। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में बाबर के नाम पर एक डेडिकेटेड स्टैंड बनाया गया है, जिसे ‘बाबरिस्तान’ नाम दिया गया है।

टीम की वेबसाइट पर जारी बयान में कहा गया है कि बाबरिस्तान का मकसद पैशनेट फैन्स को एक हाई-एनर्जी माहौल में एक साथ लाना है। यह जगह न सिर्फ बाबर के कट्टर समर्थकों के लिए है, बल्कि उन सभी के लिए भी है जो क्रिकेट और साउथ एशियन कल्चर के जोश को करीब से महसूस करना चाहते हैं।

होम मैच के टिकट बिके, उत्साह चरम पर

सिडनी सिक्सर्स ने बताया कि 17 दिसंबर को होने वाले होम मैच के लिए बाबरिस्तान के टिकट पहले ही बिक चुके हैं। हालांकि टीम के बाकी होम मैचों के लिए टिकट अभी उपलब्ध हैं। क्लब ने फैन्स से अपील की है कि वे बाबरिस्तान का हिस्सा बनें और उस माहौल का अनुभव करें, जो एक इंटरनेशनल सुपरस्टार बाबर आजम टीम में लेकर आए हैं। बाबर आजम का यह BBL सफर न सिर्फ उनके करियर का नया अध्याय है, बल्कि लीग के लिए भी एक बड़ा आकर्षण साबित होने जा रहा है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें