ऑस्ट्रेलिया की टीम पाकिस्तान पहुंची (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलिया की टीम पाकिस्तान पहुंची, जानें कब से खेला जाएगा तीन मैचों की टी20 सीरीज

Australia Reached in Pakistan: ऑस्ट्रेलिया की टीम मिचेल मार्श की कप्तानी में पाकिस्तान पहुंची, तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेंगे। श्रृंखला टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी का हिस्सा है।

उज्जवल सिन्हा

Australia Arrive In Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 7 फरवरी से होगी। इस टूर्नामेंट से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान पहुंच गई है। मिचेल मार्श की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया की टीम बुधवार को लाहौर पहुंची। यह सीरीज ऐसे समय में आयोजित की जाएगी जब अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप में पाकिस्तान की भागीदारी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

इस श्रृंखला को पाकिस्तान के टी20 विश्व कप की तैयारी के अंतिम चरण के रूप में देखा जा रहा है, लेकिन यह देखना बाकी है कि क्या राष्ट्रीय टीम को भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में सात फरवरी से शुरू होने वाले टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए सरकार की मंजूरी मिलेगी या नहीं। ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का मुकाबला 29 और 31 जनवरी तथा एक फरवरी को खेला जाएगा। सभी मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जाएंगे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ के साथ बैठक के बाद कहा था कि सभी विकल्प खुले हैं और फैसला शुक्रवार या अगले सोमवार तक लिया जाएगा।

बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को किया गया शामिल

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और वहां की अंतरिम सरकार ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देकर भारत में टी20 विश्व कप के मैच खेलने से इनकार कर दिया था। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बांग्लादेश के स्थान पर स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल कर दिया था जिसका पाकिस्तान विरोध कर रहा है।

सीनियर खिलाड़ियों के बिना पाकिस्तान पहुंची ऑस्ट्रेलिया की टीम

ऑस्ट्रेलिया की टीम पैट कमिंस समेत अपने कुछ अनुभवी खिलाड़ियों के बिना लाहौर पहुंची है। विश्व कप से पहले चोटों से उबरने के लिए कमिंस, जोश हेज़लवुड, ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड और नाथन एलिस को पाकिस्तान दौरे से बाहर रखा गया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम 2022 के बाद पहली बार पाकिस्तान का दौरा कर रही है।

पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टीम

मिचेल मार्श (कप्तान), शॉन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, महली बियर्डमैन, कूपर कॉनॉली, बेन ड्वार्शियस, जैक एडवर्ड्स, कैमरन ग्रीन, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मैथ्यू कुहनेमैन, मिचेल ओवेन, जोश फिलिप (विकेटकीपर), मैथ्यू रेनशॉ, मैट शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम ज़म्पा।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20I सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम

सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा मोहम्मद नफे (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्ज़ा, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, साहिबज़ादा फरहान (विकेटकीपर), सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान (विकेटकीपर), उस्मान तारिक

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी