शुभमन गिल (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

इंग्लैंड के धूल चटाने के बाद गिल ने आलोचकों को दिया करारा जवाब, कहा- लोग मेरे...

एजबेस्टन में जीत दर्ज करने के बाद कप्तान शुभमन गिल ने उनके आलोचकों को करारा जवाब देते हुए कहा कि बाहर बैठे लोग उनके बारे में क्या कहते वो इस पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं।

संजय सिंह बिष्ट

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मुकाबले के दौरान टीम इंडिया की जीत के सबसे बड़ी सूत्रधार कप्तान शुभमन गिल रहे। जिसके बाद टीम इंडिया बर्मिंघम के एजबेस्टन में इंग्लिश टीम को धूल चटाकर इतिहास रच दिया। पहले टेस्ट में हार के बाद कई लोगों का कहना था टीम इंडिया इस सीरीज में वापसी नहीं कर पाएगी। वहीं. दूसरे टेस्ट में जीत के बाद शुभमन एंड कंपनी ने उन आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है। टीम इंडिया ने इस मैच में मेजबान इंग्लैंड को 336 रनों से धूल चटा दी है।

इस जीत में टीम इंडिया के युवा कप्तान शुभमन गिल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने एजबेस्टन टेस्ट की दोनों पारियों में शतकीय पारी खेली, जसमें एक दोहरा शतक भी शामिल था। इंग्लैंड की टीम के खिलाफ इस एतिहासिक जीत के बाद उन्होंने अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है।

गिल ने किया आलोचकों का मुंह बंद

शुभमन गिल ने बर्मिंघम के अभेद किले को फतेह करने के बाद कहा है कि लोग उनके बारे में कुछ भी बोले उन्हें फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने आलोचकों को करारा जवाब देते हुए कहा कि "हर मैच में चीजें बदलती हैं। हालांकि, जरूरी बात ये है कि मैच में हिस्सा लेने के बाद आपके साथियों को आपके ऊपर भरोसा हो, मेरे लिए ये जरूरी है, बजाय इसके कि बाहर मौजूद लोग मेरे या मेरी तकनीक के बारे में क्या सोचते हैं।"

कुछ चीजों पर काम किया- शुभमन गिल

कप्तान ने अपनी बल्लेबाजी में आए बलदाव के बारे में बात करते हुए कहा कि "मैंने कुछ चीजों पर काम करना शुरु किया है। जब आईपीएल अंत पर था, उस समय मैंने मेहनत करना शुरु कर दिया था। मुझे लगता है कि तकनीक और लोगों की धारणा हर सीरीज में बदलती रहती है। टीम या खिलाड़ी के तौर पर हम ध्यान नहीं देते हैं कि हमारे बारे में क्या बोल रहे हैं।"

इसके बाद गिल ने तीसरे टेस्ट के उपर बात करते हुए जसप्रीत बुमराह की टीम में मौजूदगी पर बात की। उन्होंने बताया है कि जसप्रीत बुमराह तीसरे टेस्ट मुकाबले में टीम इंडिया का हिस्सा होंगे। गौरतलब है कि जसप्रीत बुमराह के बारे में पहले क्लीयर हो गया था वो सीरीज में सिर्फ तीन टेस्ट मुकाबले खेलेंगे। पहले टेस्ट मुकाबले में बुमराह ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। जिसके बाद उन्हें एजबेस्टन टेस्ट में आराम दिया गया।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें