-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ms Dhoni Celebrated His 44th Birthday With 7 People In Ranchi
MS धोनी के 7 स्पेशल, कौन हैं जिनके साथ रांची में मनाया 44वां जन्मदिन- Video
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
भारत के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 7 जुलाई 2025 को अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस बार उन्होंने अपने होम टाउन रांची में 7 स्पेशल लोगों के साथ जन्मिदन सेलिब्रेट किया।

महेंद्र सिंह धोनी के 44वें जन्मदिन का सेलिब्रेशन (फोटो- सोशल मीडिया)
महेंद्र सिंह धोनी आज यानी 7 जुलाई 2025 को अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। भारत समेत पूरी दुनिया के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक एमएस. धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को हुआ था। अब भारत का ये स्टार 44 साल का हो चुका है। ऐसे में उनके फैंस देशभर से अपने स्टार के जन्मदिन का जश्न मनाते हुए दिख रहे हैं।
धोनी के जन्मदिन का देश जश्न मना रहा है, लेकिन धोनी किस तरह से अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं? अब इस सवाल का जवाब एक वीडियो के जरिए मिला है। धोनी अपने जन्मदिन के मौके पर अपने होम टाउन रांची में मौजूद हैं। यहां उन्होंने 7 लोगों के साथ केक काटा। अब ऐसे में लोग धोनी के इन 7 स्पेशल लोगों के बारे में जानने के लिए उत्सुक दिख रहे हैं।
कौन हैं धोनी के साथ ये 7 लोग?
धोनी का जर्सी नंबर 7 है। कमाल की बात ये है कि 44वें जन्मदिन पर उनके साथ सेलिब्रेट करने वाले भी 7 लोग ही हैं। उनका ये वीडियो रांची के JSCA स्टेडियम का है। वीडियो में धोनी को 44वें जन्मदिन के अवसर पर केट काटते हुए देखा जा रहा है। इस दौरान उनके साथ 7 अन्य लोग भी मौजूद हैं, जो उनसे इस बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs ENG 1st ODI: एजबेस्टन में पहुंचे थे MS धोनी और साक्षी, मैच का उठाया लुत्फ; कृति सेनन ने भी बढ़ाया हौसला
Jos Buttler Record: धोनी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने के करीब जोस बटलर, रोहित शर्मा को भी छोड़ सकते हैं पीछे
रांची से विश्व क्रिकेट के शिखर तक… आखिर कैसे बने करोड़ों दिलों के सबसे चहेते MS Dhoni?
7 जुलाई का इतिहास : एमएस धोनी का जन्म, ल्यूमिर बंधुओं ने रखी भारतीय सिनेमा की नींव
देखने में ये सात लोग कोई नामी गिरामी हस्ती नहीं बल्कि आम लोग लग रहे हैं। ये धोनी के आसपास के लोग हैं, जो उनके साथ हर वक्त जुड़े रहते हैं। धोनी इन लोगों को अच्छी तरह से जानते हैं और इन लोगों के घर उनका आना-जाना भी रहता है।
MS Dhoni celebrating his 44th Birthday 😍❤️ pic.twitter.com/SYVATE9FUG — ` (@WorshipDhoni) July 7, 2025
टीम इंडिया को दिलाई 3 ICC ट्रॉफी
महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने कई साल बाद आईसीसी की ट्रॉफी जीती। धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने आईसीसी की तीन ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इसमें 2007 टी20 विश्वकप, 2011 वनडे विश्वकप और चैंपियंस ट्रॉफी 2013 का खिताब शामिल है। इसके अलावा IPL में चेन्नई सुपर किंग्स को माही 5 बार चैंपियन बना चुके हैं।
टीम इंडिया के लिए महेंद्र सिंह धोनी ने कुल 90 टेस्ट मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 30.09 की औसत के साथ 4876 रन बनाए हैं। इसमें 6 शतक और 33 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, 350 वनडे मुकाबले में उन्होंने 50.57 की औसत के साथ 10773 रन बनाए हैं। 98 टी20 मुकाबलों में धोनी ने 1617 रन बनाए। महेंद्र सिंह धोनी ने 23 दिसंबर 2004 को बांग्लादेश के खिलाफ डेब्यू किया था। वहीं, 15 अगस्त 2020 को उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की।
Ms dhoni celebrated his 44th birthday with 7 people in ranchi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भारत-चीन पर US का टैरिफ बम! रूसी तेल खरीदने पर अब लगेगा 100% टैक्स; अमेरिकी सीनेट में बिल पास
Jul 29, 2026 | 09:16 AMYRKKH Twist: अभीरा की प्रेग्नेंसी की खबर के बीच मायरा-मुक्ति का हाई-वोल्टेज ड्रामा, जानें नया ट्विस्ट
Jul 29, 2026 | 09:12 AMमहाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में बदला प्रसाद का स्वाद, अब सप्ताह में दो दिन मिलेगा दक्षिण भारतीय भोजन
Jul 29, 2026 | 09:09 AMRobot Ban: अमेरिका में इंसानी रोबोट की एंट्री बैन, ट्रंप को चीन से हैकिंग और साइबर हमले का बड़ा डर
Jul 29, 2026 | 09:09 AMउत्तर भारत की ओर खिसक रहा है मानसून: एमजीएम मौसम केंद्र के अनुसार, विदर्भ-मराठवाड़ा में भारी बारिश के आसार कम
Jul 29, 2026 | 09:00 AMचूहे ने बजाया महालक्ष्मी एक्सप्रेस का फायर अलार्म, मृत चूहे से शॉर्ट सर्किट, 1 घंटे बाधित रही ट्रेन
Jul 29, 2026 | 08:55 AMरीवा में आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष की चाकू मारकर हत्या से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Jul 29, 2026 | 08:45 AMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














